{"_id":"69ae5ad55b884962a00b2ba3","slug":"whatsapp-security-tips-how-to-lock-whatsapp-chat-and-hide-it-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp के इस सेफ्टी फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे, ये आपकी चैट को बनाएगा हैक-प्रूफ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp के इस सेफ्टी फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे, ये आपकी चैट को बनाएगा हैक-प्रूफ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:45 AM IST
सार
How To Lock Whatsapp Chat: अगर आप अपने व्हाट्सएप में किसी एक चैट को लॉक करना चाहते हैं तो ये फीचर आपके काम का है। आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
अपनी व्हाट्सएप चैट को कैसे लॉक करें?
- फोटो : अमर उजाला
Whatsapp Chat Lock Feature: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने निजी और जरूरी बातचीत के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कई बार चैट में ऐसी निजी जानकारी, फोटो, दस्तावेज या व्यक्तिगत बातचीत होती है जिसे हम दूसरों से छिपाकर रखना चाहते हैं।
Trending Videos
अपनी व्हाट्सएप चैट को कैसे लॉक करें?
- फोटो : Adobe stock
ऐसे लॉक करें चैट
सबसे पहले अपने मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप खोलें। इसके बाद उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि आप किसी भी व्यक्तिगत चैट को लॉक कर सकते हैं, जिससे आपकी निजी बातचीत सुरक्षित रह सके।

प्रोफाइल सेक्शन में जाएं
चैट खोलने के बाद स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। ऐसा करने से उस संपर्क का प्रोफाइल पेज खुल जाएगा, जहां आपको उस व्यक्ति से जुड़ी कई सेटिंग्स और जानकारी देखने को मिलती है।
चैट खोलने के बाद स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। ऐसा करने से उस संपर्क का प्रोफाइल पेज खुल जाएगा, जहां आपको उस व्यक्ति से जुड़ी कई सेटिंग्स और जानकारी देखने को मिलती है।
अपनी व्हाट्सएप चैट को कैसे लॉक करें?
- फोटो : Adobe Stock
चैट लॉक विकल्प चुनें
प्रोफाइल पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको चैट लॉक का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर टैप करके इसे चालू कर दें। यह फीचर एक्टिव होते ही उस चैट की सुरक्षा बढ़ जाती है।
प्रोफाइल पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको चैट लॉक का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर टैप करके इसे चालू कर दें। यह फीचर एक्टिव होते ही उस चैट की सुरक्षा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अपनी व्हाट्सएप चैट को कैसे लॉक करें?
- फोटो : FREEPIK
फिंगरप्रिंट या पासकोड से लॉक करें
जब आप चैट लॉक विकल्प को ऑन करते हैं, तो फोन आपसे सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या पासकोड का उपयोग करने के लिए कहेगा। जैसे ही आप इसे कन्फर्म करेंगे, चैट तुरंत लॉक हो जाएगी और बिना अनुमति कोई भी इसे नहीं खोल पाएगा।