सब्सक्राइब करें

What Is Digital Arrest: क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? यहां जानें इससे बचने के सही तरीके

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 09 Mar 2026 03:29 PM IST
सार

Cyber Security Awareness: आपने एक न एक बार इस स्कैम के बारे में सुना ही होगा, लेकिन फिर भी लोग इसको लेकर काफी संशय में रहते हैं। ऐसे में ये स्कैम क्या है और इससे कैसे बचा जाए, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
what is digital arrest scam in hindi how to be safe from digital arrest
डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला
What Is Digital Arrest Scam: पिछले कुछ समय में देशभर में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस तरह के साइबर फ्रॉड में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को फोन या वीडियो कॉल करते हैं और उन्हें डराकर पैसे ठगने की कोशिश करते हैं। 


कई बार लोगों को बताया जाता है कि उनके नाम से कोई गैरकानूनी गतिविधि हुई है और उन्हें तुरंत जांच में सहयोग करना होगा। इसके बाद ठग उन्हें डिजिटल अरेस्ट यानी ऑनलाइन निगरानी में होने का डर दिखाकर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करते हैं। 

डर और घबराहट की वजह से कई लोग इस जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग इस स्कैम के तरीके को समझें और सतर्क रहें। यहां हम आपको बताएंगे कि डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 
Trending Videos
what is digital arrest scam in hindi how to be safe from digital arrest
डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है? - फोटो : FREEPIK
क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?

सबसे पहले अब ये जान लेते हैं कि आखिर ठगी का ये नया तरीका है क्या? तो आपको बता दें कि डिजिटल अरेस्ट स्कैम में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, साइबर सेल या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर फोन करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is digital arrest scam in hindi how to be safe from digital arrest
डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है? - फोटो : FREEPIK
वे लोगों को बताते हैं कि उनके आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाते से कोई अवैध काम हुआ है। इसके बाद वे व्यक्ति को डराकर कहते हैं कि वह जांच के लिए डिजिटल अरेस्ट में है और उसे कहीं जाने या फोन काटने की अनुमति नहीं है।

 
what is digital arrest scam in hindi how to be safe from digital arrest
डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है? - फोटो : FREEPIK
कैसे ठगते हैं साइबर अपराधी?

ठग अक्सर वीडियो कॉल या फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। वे नकली आईडी कार्ड, पुलिस वर्दी या सरकारी लोगो का इस्तेमाल करके खुद को असली अधिकारी जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे जांच के नाम पर बैंक खाते की जानकारी मांगते हैं या पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाते हैं।

 
विज्ञापन
what is digital arrest scam in hindi how to be safe from digital arrest
डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या होता है? - फोटो : FREEPIK
डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?

अगर कोई व्यक्ति फोन पर खुद को पुलिस या किसी एजेंसी का अधिकारी बताकर पैसे मांगता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत कॉल काट दें और नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed