सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: रेगुलेटर घुमाने पर भी धीमा चल रहा है कूलर का पंखा? ये छोटी सी चीज बदल दें तो आंधी जैसी मिलेगी हवा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 23 Jun 2026 05:03 PM IST
सार

Air Cooler Fan Slow: भीषण गर्मी में जब कूलर के पंखे की रफ्तार धीमी हो जाती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कूलर की स्पीड को आप कैसे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Cooler Speed Optimization: Replace Capacitor To Fix Slow Fan Speed And Get Maximum Airflow
कूलर से जुड़े टिप्स - फोटो : AI

How To Increase Cooler Speed: भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस के इस थका देने वाले मौसम में, एक आम परिवार के लिए एयर कूलर किसी वरदान से कम नहीं होता। दिनभर की तपिश के बाद जब हम कूलर ऑन करते हैं, तो ठंडी हवा काफी मददगार साबित होती है।



कई बार ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के कूलर का स्पीड धीमा हो जाता है, जिसकी वजह उन्हें अच्छी हवा नहीं मिल पाती है। लोग राहत पाने की चाह में रेगुलेटर को पूरा घुमा देते हैं, फिर भी पंखा रेंगता रहता है और कमरे में उमस जस की तस बनी रहती है। ऐसे होने के पीछे के कई कारण हो सकते हैं मगर सबसे सामान्य कारण होता है कूलर के पंखे का कंडेंसर या कैपेसिटर का कमजोर हो जाना। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Cooler Speed Optimization: Replace Capacitor To Fix Slow Fan Speed And Get Maximum Airflow
कंडेंसर (कैपेसिटर) की खराबी है मुख्य वजह - फोटो : Adobe stock

कंडेंसर (कैपेसिटर) की खराबी है मुख्य वजह
कूलर के पंखे की रफ्तार कम होने का सबसे बड़ा कारण उसमें लगा कंडेंसर होता है। कंडेंसर का काम मोटर को शुरू करने और उसे लगातार हाई स्पीड पर चलाने के लिए अतिरिक्त पावर देना है। समय के साथ या वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण यह कमजोर हो जाता है, जिससे रेगुलेटर बढ़ाने पर भी पंखा धीरे ही घूमता है।

Cooler Speed Optimization: Replace Capacitor To Fix Slow Fan Speed And Get Maximum Airflow
घर पर ऐसे जांचें कंडेंसर खराब है या सही - फोटो : Adobe stock

घर पर ऐसे जांचें कंडेंसर खराब है या सही
बता दें कि ये पता लगाना बेहद आसान है कि कंडेंसर खराब है या नहीं। इसके लिए कूलर का स्विच ऑन करें और अगर पंखा धीरे चल रहा हो, तो किसी लकड़ी या पेन की मदद से पंखे की ब्लेड को हल्का सा आगे धकेलें। अगर ऐसा करने पर पंखा अचानक तेज रफ्तार पकड़ लेता है, तो समझ जाएं कि आपका कंडेंसर पूरी तरह कमजोर हो चुका है और इसे बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooler Speed Optimization: Replace Capacitor To Fix Slow Fan Speed And Get Maximum Airflow
बाजार से लाएं सही पावर का नया कंडेंसर - फोटो : अमर उजाला

बाजार से लाएं सही पावर का नया कंडेंसर
कूलर की मोटर के लिए आमतौर पर 4 mfd या 6 mfd (माइक्रोफैराड) का कंडेंसर इस्तेमाल होता है, लेकिन फिर आप पहले अपने पुराने कूलर के कंडेंसर की क्षमता चेक करें। इसके लिए आप अपने पुराने कंडेंसर को कूलर से निकाल लें या उस पर लिखे नंबर को नोट कर लें। बाजार में किसी भी इलेक्ट्रिकल दुकान पर यह छोटी सी चीज महज 30 से 50 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

विज्ञापन
Cooler Speed Optimization: Replace Capacitor To Fix Slow Fan Speed And Get Maximum Airflow
बदलते समय सुरक्षा का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik
बदलते समय सुरक्षा का रखें खास ध्यान
नया कंडेंसर लगाने के लिए आप चाहें तो किसी अच्छे मैकेनिक को बुला सकते हैं या फिर आप खुद भी सावधानी के साथ लगा सकते हैं। अगर आप खुद से कंडेंसर बदल रहे हैं तो सबसे पहले कूलर को मेन स्विच को बोर्ड से अलग करें, इसके बाद चेक करें पिछले कंडेंसर का तार कहां-कहां जुड़ा था, उसी की मदद से ठीक उसी तरह नया कंडेंसर सेट करें। इसके बाद कंडेंसर लगाने के बाद आप जैसे ही कूलर चालू करेंगे, आप देखेंगे की पंखे की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed