Copper Utensils Cleaning Guide: भारतीय समाज में तांबे के बर्तनों में पानी पीना और खाना खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मगर इस बर्तन को रखने में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि हवा और नमी के संपर्क में आने से इन बर्तनों पर बहुत जल्दी एक जिद्दी काली या हरी परत जम जाती है। कई बार सामान्य साबुन या सर्फ से रगड़ने पर भी यह कालापन आसानी से साफ नहीं होता है, जिससे बर्तन अपनी चमक खो देते हैं।
{"_id":"6a720b01b0befc690b03ef76","slug":"copper-cleaning-guide-how-to-easily-remove-black-tarnished-layers-from-copper-utensils-at-home-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Copper: तांबे के बर्तनों पर जम गई है काली परत? घर पर इन चीजों से मिनटों में बनाएं पेस्ट, चमक उठेंगे बर्तन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Copper: तांबे के बर्तनों पर जम गई है काली परत? घर पर इन चीजों से मिनटों में बनाएं पेस्ट, चमक उठेंगे बर्तन
Tue, 04 Aug 2026 09:23 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:23 PM IST
सार
Lemon And Salt Cleaning Hacks: तांबे के बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल काम होता है। बहुत से लोग तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, मगर फिर भी बर्तन का कालिख साफ नहीं होता है। ऐसे में आइए इस लेख में कुछ उपाय जानते हैं जिससे आपका बर्तन नए जैसा हो सकता है।
विज्ञापन
तांबे के बर्तन साफ करने का तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू और नमक का जादुई इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
नींबू और नमक का जादुई इस्तेमाल
- तांबे के बर्तनों से काली परत हटाने के लिए एक नींबू को बीच से काट लें और उस पर अच्छी तरह से सादा नमक छिड़क दें।
- अब इस नींबू के टुकड़े से बर्तनों को हल्के हाथों से चारों तरफ रगड़ें।
- नींबू का खट्टापन और नमक का खुरदरापन मिलकर तांबे पर जमी मैल को तुरंत काट देता है, जिससे बर्तन सोने की तरह चमकने लगते हैं।
सफेद सिरका और नमक का घोल
- फोटो : Adobe Stock
सफेद सिरका और नमक का घोल
- अगर बर्तन ज्यादा गंदे हैं, तो एक कटोरी में दो चम्मच सफेद सिरका और एक चम्मच नमक मिलाकर घोल तैयार करें।
- इस लिक्विड को एक सूती कपड़े या स्पंज की मदद से बर्तन पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद सादे पानी से धोने पर बर्तन का सारा कालापन गायब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकिंग सोडा और नींबू का गाढ़ा पेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
बेकिंग सोडा और नींबू का गाढ़ा पेस्ट
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को तांबे के लोटे या गिलास पर अच्छी तरह लगाकर कुछ मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद इसे हल्के ब्रश या स्क्रबर से साफ कर लें, जिससे जिद्दी दाग पूरी तरह साफ हो जाते हैं।
विज्ञापन
आटा, नमक और सिरके का आसान घरेलू नुस्खा
- फोटो : AI
आटा, नमक और सिरके का आसान घरेलू नुस्खा
- थोड़ा सा गेहूं का आटा, नमक और सिरका मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे तांबे के बर्तन पर लेप की तरह लगा दें।
- जब यह लेप सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
- इस आसान तरीके से बर्तन लंबे समय तक नए जैसे चमकते रहते हैं और उन पर जल्दी काली परत नहीं जमती है।