Highest Paying Daily Wages Countries: मेहनत की कीमत और एक दिन की कमाई... ये दो ऐसी चीजें हैं जो दुनियाभर के कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। हर देश की अपनी अर्थव्यवस्था, विकास की रफ्तार और सरकारी नियम होते हैं, और इन्हीं के आधार पर वहां के मजदूरों और कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी तय की जाती है। जहां भारत जैसे विकासशील और विशाल आबादी वाले देश में एक आम इंसान की पूरे दिन की औसत कमाई कुछ सौ रुपये होती है, वहीं सात समंदर पार दुनिया में कुछ ऐसे अमीर और विकसित देश भी हैं, जहां मात्र एक दिन की कमाई जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
Daily Wages: अलग-अलग देशों में औसतन एक दिन की कितनी मजदूरी होती है? स्विट्जरलैंड का जानकर नहीं होगा भरोसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:37 PM IST
सार
Daily Wages By Country: दुनियाभर के अलग-अलग देशों में एक ही तरह के काम के लिए मिलने वाली मजदूरी में जमीन-आसमान का अंतर होता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता होती है कि अमेरिका और स्विट्जरलैंड जैसे विकसित देशों में एक दिन की कमाई कितनी होती है। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन