सब्सक्राइब करें

How to attract customers?: नए दुकानदार हैं तो इन चार बातों का बांध लें गांठ? हमेशा रहेगी ग्राहकों की भीड़

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 05 Jun 2026 03:07 PM IST
सार

Small Business Success Guide: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग पूरी ऊर्जा और लागत के साथ नई दुकान खोलते हैं, लेकिन उसपर किन्हीं कारणों से मन मुताबिक आमदनी नहीं होती है। ऐसे में आइए इस लेख में ये समझते हैं कि नए दुकानदार को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
New Business Tips Follow these 4 golden rules to attract customers to your shop in hindi
दुकान पर ग्राहक बढ़ाने के चार उपाय - फोटो : AI

New Shop Business Tips: किसी भी तरह के दुकान की शुरुआत करना सिर्फ एक दुकान खोलना नहीं है, बल्कि अपने सपनों को एक नई उड़ान देना है। सभी नए दुकानदार के लिए शुरुआती दौर बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग पूरे जोश और पूंजी के साथ दुकान तो खोल लेते हैं, लेकिन सही रणनीति और व्यावहारिक समझ न होने के कारण ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पाते। नया बिजनेस शुरू करना जितना बड़ा कदम है, उसे सफलता की ऊंचाई तक ले जाना और बाजार में अपनी खास पहचान बनाना उससे भी बड़ी कला है। 



व्यापार की सफलता सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपकी दुकान में कितना अच्छा सामान है, बल्कि इस बात पर टिकी होती है कि आपका ग्राहकों के साथ व्यवहार और उनके साथ पेश आने का तरीका कैसा है। अगर आप भी इस सफर में नए हैं, तो आप कुछ मूलभूत नियमों को ध्यान में रखकर अपने दुकान पर ग्राहकों की संख्या को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

New Business Tips Follow these 4 golden rules to attract customers to your shop in hindi
दुकान , दुकानदार - फोटो : AI

दुकान पर साफ-सफाई जरूरी

  • अपनी दुकान को हमेशा एकदम साफ-सुथरा रखें और वहां लाइटिंग की बेहतरीन व्यवस्था करें। 
  • एक साफ और चमकदार दुकान ग्राहकों को दूर से ही अपनी ओर आकर्षित करती है, जिससे दुकान में लोगों का फुटफॉल (आना-जाना) तुरंत बढ़ जाता है।
  • दुकान पर आने वाले ग्राहकों के लिए वहां खड़े होने वाले जगहों पर भी साफ-सफाई रखें।
Trending Videos
New Business Tips Follow these 4 golden rules to attract customers to your shop in hindi
दुकान , दुकानदार - फोटो : AI

ग्राहक को नाम से बुलाएं

  • आपके दुकान पर आने वाले अधिकतर ग्राहकों का नाम याद रखने की कोशिश करें।
  • जब वह अगली बार आए, तो उसे सम्मान के साथ नाम से बुलाएं।
  • ऐसा करने से ग्राहक को दुकानदार के प्रति अपनापन महसूस होता है और वह आपका पक्का ग्राहक बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Business Tips Follow these 4 golden rules to attract customers to your shop in hindi
दुकान , दुकानदार - फोटो : AI

सामान रखने का सही तरीका

  • जो चीज आपके इलाके या क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकती है और जिसकी डिमांड सबसे अधिक रहती है, उसे हमेशा दुकान में सबसे आगे रखें।
  • आगे रखने का मतलब है कि दुकान में ऐसी जगह रखें जहां ग्राहकों की नजर सीधे उस सामान पर पड़े। 
  • इससे आपके दुकान पर अधिक ग्राहक आते हैं, जिस वजह से अन्य वस्तुओं पर भी बिक्री अपने आप बढ़ जाती है।
विज्ञापन
New Business Tips Follow these 4 golden rules to attract customers to your shop in hindi
अच्छा व्यवहार करें और बहस से दूर रहें - फोटो : Adobe Stock
अच्छा व्यवहार करें और बहस से दूर रहें
  • पहली बार आए ग्राहक को हमेशा खास ट्रीटमेंट और सम्मान दें। 
  • बातचीत के दौरान ग्राहक की बात को कभी भी पूरी तरह न काटें, बहुत जरूरी हो तो सहजता के साथ अपनी बात ग्राहक के सामने रखें।
  • इसके साथ ही दुकान पर बिना मतलब की राजनीतिक या धार्मिक बहस से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि इससे रिश्ते खराब होते हैं। 
  • इतना ही नहीं अन्य ग्राहक भी बहस और हल्ला देखकर ऐसे दुकानों पर जानें से बचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed