दिल्ली सरकार ने छात्रों की डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक शानदार स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना है। इसके अंतर्गत 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और तकनीकी शिक्षा में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। इस स्कीम के अतंर्गत दिल्ली सरकार हर साल 1200 टॉप छात्रों को हाई कॉन्फिगरेशन वाला लैपटॉप प्रदान करेगी। इस स्कीम का लाभ मिलने से छात्र डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
आज हम आपको दिल्ली सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आपको मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
सरकार इस योजना के अंतर्गत जो लैपटॉप प्रदान करेगी वे आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। इनमें i7 प्रोसेसर जैसे हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स शामिल होंगे। इनकी बाजार में कीमत 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने करीब 7.5 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई
किन छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप?
इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी पात्रता की शर्तों को तय किया गया है। स्कीम का लाभ लेने के लिए छात्र का दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही छात्र ने CBSE बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो और मेरिट सूची में टॉप 1200 छात्रों में स्थान हासिल किया हो। इसके अलावा छात्र का रेगुलर स्कूल से पढ़ाई करना और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना भी जरूरी शर्तों में शामिल है।
Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो घबराएं नहीं, जान लें ये नियम, TTE नहीं कर पाएगा मनमानी
कैसे करना होगा स्कीम में आवेदन?
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए छात्रों को इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद CBSE की मेरिट सूची के आधार पर सीधे योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा।
बेटी की शादी की चिंता खत्म, मात्र 12,500 के निवेश से जुटा सकते हैं 70 लाख का फंड, जानें क्या है सरकार की स्कीम
इसके बाद जिन छात्रों का चयन किया गया है, उन्हें एक विशेष कार्यक्रम में बुलाया जाएगा और वहीं उन्हें लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्कूलों के जरिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जा सकते हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त करने की दिशा में एक शानदार स्कीम है।
Budget Travel Sri Lanka: श्रीलंका घूमने का बना रहे प्लान? इन ट्रैवल टिप्स को अपनाकर बचा सकते हैं हजारों रुपये
