सब्सक्राइब करें

Delhi Metro: मेट्रो सफर के दौरान छूट गया है आपका बैग या मोबाइल? तुरंत करें ये काम, सुरक्षित मिलेगी एक-एक चीज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 23 Jun 2026 09:03 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि लोगों का सामान मेट्रो में ही छूट जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर सामान छूट जाता है तो तुरंत क्या करना चाहिए जिससे सामान वापस जाए।

विज्ञापन
Delhi Metro Lost and Found: Step-by-Step Guide to Recover Your Lost Belongings in hindi
दिल्ली मेट्रो लॉस्ट एंड फाउंड - फोटो : AI

Delhi Metro Lost And Found: दिल्ली मेट्रो आज के समय में दिल्ली का लाइफलाइन कहा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक हर दिन कई लाखों यात्री इस मेट्रो से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचते हैं। अक्सर जल्दबाजी में यात्री अपना कीमती सामान जैसे बैग, मोबाइल, लैपटॉप या वॉलेट मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर ही भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, बता दें कि ऐसी स्थिति में निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का 'लॉस्ट एंड फाउंड' विभाग आपके खोए हुए सामान को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। 



अगर आपका भी कोई सामान मेट्रो में छूट गया है, तो आप बेहद आसान कानूनी प्रक्रियाओं और कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके अपनी एक-एक चीज पूरी सुरक्षा के साथ वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका।

Delhi Metro Lost and Found: Step-by-Step Guide to Recover Your Lost Belongings in hindi
तुरंत स्टेशन कंट्रोलर या हेल्पलाइन से संपर्क करें - फोटो : AdobeStock

तुरंत स्टेशन कंट्रोलर या हेल्पलाइन से संपर्क करें
सामान खोने का अहसास होते ही सबसे पहले नजदीकी मेट्रो स्टेशन के काउंटर पर जाकर 'स्टेशन कंट्रोलर' को सूचित करें। इसके अलावा आप दिल्ली मेट्रो के 24 घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्हें बताएं कि आपका सामान किस ट्रेन या स्टेशन पर छूटा है।

Delhi Metro Lost and Found: Step-by-Step Guide to Recover Your Lost Belongings in hindi
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक करें लिस्ट - फोटो : freepik

आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक करें लिस्ट
दिल्ली मेट्रो प्रशासन रोजाना मिलने वाले लावारिस सामानों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) के 'Lost and Found' सेक्शन में अपलोड करता है। आप घर बैठे इस लिस्ट में अपने खोए हुए सामान को तारीख, स्टेशन के नाम और सामान के विवरण के आधार पर आसानी से ढूंढ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Lost and Found: Step-by-Step Guide to Recover Your Lost Belongings in hindi
कश्मीरी गेट 'लॉस्ट एंड फाउंड' ऑफिस जाएं - फोटो : freepik

कश्मीरी गेट 'लॉस्ट एंड फाउंड' ऑफिस जाएं
अगर आपका सामान मिले हुए 7 दिन से अधिक का समय हो गया है, तो वह सामान कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बने मुख्य 'लॉस्ट एंड फाउंड' कार्यालय में भेज दिया जाता है। वेबसाइट पर पुष्टि होने के बाद आप सीधे इस ऑफिस में जाकर अपने सामान के लिए क्लेम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi Metro Lost and Found: Step-by-Step Guide to Recover Your Lost Belongings in hindi
पहचान पत्र और पक्का सबूत दिखाकर पाएं सामान - फोटो : freepik
पहचान पत्र और पक्का सबूत दिखाकर पाएं सामान
अपना सामान वापस पाने के लिए आपको कश्मीरी गेट ऑफिस में अपनी पहचान का पक्का सबूत (जैसे आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) दिखाना होगा। इसके साथ ही आपको यह साबित करना होगा कि वह सामान आपका ही है, जैसे मोबाइल का बिल या बैग के अंदर रखे सामान की सही जानकारी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed