सब्सक्राइब करें

Pressure Cooker: कुकर की सीटी अचानक बजना बंद हो जाए तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 24 Jun 2026 01:20 PM IST
सार

Pressure Cooker Safety Tips: अक्सर इंटरनेट पर प्रेशर कूकर फटने की खबरें देखने को मिलती हैं। ऐसे में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब कूकर सीटी नहीं दे रहा होता है, ऐसे में लोग सही समय पर जानकारी के आभाव कुछ गलती कर देते हैं जिससे हादसे होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Kitchen Safety Tips: What to Do Immediately When Your Pressure Cooker Stops Whistling in hindi
प्रेशर कुकर सुरक्षा उपाय - फोटो : AI

Cooker Whistle Stopped Working: आज के समय में प्रेशर कुकर लगभग हर रसोई का एक हिस्सा बन चुका है। प्रेशर कुकर रखने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि भोजन कम से कम ईंधन में अच्छे से पक जाता है। मगर कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि खाना बनाते समय इसकी सीटी अचानक बजना बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में कुकर के अंदर जरूरत से ज्यादा दबाव (प्रेशर) बनने लगता है, जिससे उसके फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।



रसोई में काम करने वाले अक्सर इस स्थिति में पैनिक यानी घबरा जाते हैं, जो कि बेहद खतरनाक हो सकता है। कुकर की सीटी न बजने के पीछे का सबसे आम कारण वेंट ट्यूब में खाने का फंसना या रबर का ढीला होना जैसे कई सामान्य कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो, तो फटने के डर से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको तुरंत कुछ बेहद जरूरी और आसान कदम उठाने चाहिए।

Kitchen Safety Tips: What to Do Immediately When Your Pressure Cooker Stops Whistling in hindi
सबसे पहले गैस स्टोव तुरंत बंद करें - फोटो : AI

सबसे पहले गैस स्टोव तुरंत बंद करें
जैसे ही आपको महसूस हो कि कुकर में प्रेशर तो बन रहा है लेकिन सीटी नहीं आ रही, तो बिना एक सेकंड गंवाए गैस को तुरंत बंद कर दें। गैस बंद करने से कुकर के अंदर और अधिक स्टीम (भाप) बनना बंद हो जाएगी, जिससे ब्लास्ट होने का खतरा तुरंत टल जाता है।

Kitchen Safety Tips: What to Do Immediately When Your Pressure Cooker Stops Whistling in hindi
कुकर को छुए बिना खुद दूर हो जाएं - फोटो : AI

कुकर को छुए बिना खुद दूर हो जाएं
गैस बंद करने के बाद कुकर को जबरदस्ती खोलने या उसकी सीटी को हाथ से उठाने की गलती बिल्कुल न करें। कुकर को उसी जगह पर छोड़ दें और कुछ समय के लिए उससे सुरक्षित दूरी बना लें क्योंकि गरम कुकर से अचानक निकलने वाली भाप आपको बुरी तरह झुलसा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Safety Tips: What to Do Immediately When Your Pressure Cooker Stops Whistling in hindi
कुकर पर ठंडा पानी डालें - फोटो : AI

कुकर पर ठंडा पानी डालें
अगर आपको जल्दी है, तो कुकर को सावधानी से उठाकर सिंक में रखें और उसके ढक्कन पर ऊपर से ठंडा पानी डालें। ध्यान रहे, पानी डालते समय आपका चेहरा कुकर से दूर होना चाहिए। दरअसल, ठंडा पानी पड़ने से अंदर की भाप तेजी से पानी में बदल जाएगी और प्रेशर कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Kitchen Safety Tips: What to Do Immediately When Your Pressure Cooker Stops Whistling in hindi
पूरी तरह ठंडा होने पर ही ढक्कन खोलें - फोटो : AI

पूरी तरह ठंडा होने पर ही ढक्कन खोलें
जब कुकर की सीटी पूरी तरह नीचे बैठ जाए और अंदर से गैस निकलने की आवाज बंद हो जाए, तभी ढक्कन खोलें। इसके बाद कुकर की वेंट ट्यूब (जिस पर सीटी लगती है) को सुई या पिन की मदद से साफ करें, ताकि उसमें फंसा खाना बाहर निकल जाए। इसके बाद दोबारा उसमें खाना पका सकते हैं। अगर कूकर में दो बार से अधिक ऐसी परेशानी हो तो उसे तुरंत मैकेनिक दिखाएं और ठीक कराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed