Digital India Scheme: ये डिजिटल युग का दौर है। डाटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग की दौड़ में आगे बने रहने के लिए कई देश भारी भरकम निवेश कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि जो देश डिजिटल क्षेत्र में कामयाबी पा लेगा, उसका एक बड़ा दबदबा विश्व पर होगा। इसी सिलसिले में भारत सरकार भी देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम डिजिटल भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी विभागों को देश की जनता के साथ डिजिटली रूप से जोड़ना है। इस योजना के जरिए सरकार बिना किसी कागज के डिजिटली रूप से सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डिजिटल भारत योजना के बारे में -
Digital India Scheme: क्या है डिजिटल भारत योजना, जिसे लेकर सरकार तैयार कर रही है एक बड़ा रोडमैप
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
