Cancelled Tran List: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर किसी यात्री की ट्रेन अचानक रद्द हो जाए तो उसकी यात्रा का पूरा प्लान बिगड़ सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा भी कहा जा रहा है क्योंकि भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
त्योहार पर घर जाने वाले ध्यान दें: दिवाली-छठ से पहले कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल? यहां देखें लिस्ट
Diwali-Chhath Train Cancellation: दिवाली और छठ से पहले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, भोपाल मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।
क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
- भोपाल मंडल में अलग-अलग स्थानों पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम किए जा रहे हैं
- इसके अलावा कुछ जगहों पर रीमॉडलिंग का काम भी चल रहा है
- इन्हीं कामों की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है
कौन-कौन सी ट्रेनें कब-कब रहेंगी कैंसिल?
एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11085)
ये ट्रेन 11 अक्तूबर को कैंसिल रहेगी
बीना-ललितपुर मेमू (ट्रेन नंबर 64617)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर तक रद्द रहेगी
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12191)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी
बीना-रूठियाई मेमू (ट्रेन नंबर 61625)
ये ट्रेन 16 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी
बीना-कटनी मुड़वारा मेमू (ट्रेन नंबर 61619)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर तक रद्द रहेगी
दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22162)
ये ट्रेन 10 से 16 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी
भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22161)
ये ट्रेन 9 से 15 अक्तूबर के बीच रद्द रहेगी
रूठियाई-बीना मेमू (ट्रेन नंबर 61626)
ये ट्रेन 16 अक्तूबर तक रद्द रहेगी
भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी (ट्रेन नंबर 12197) और ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी (ट्रेन नंबर 12198)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी
बीना-रूठियाई मेमू (ट्रेन नंबर 61611)
ये ट्रेन 16 अक्तूबर तक रद्द रहेगी
भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22163)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी
कटनी मुड़वारा-बीना मेमू (ट्रेन नंबर 61620)
ये ट्रेन 15 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी