फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAN Login Password: भूल गए हैं EPFO का पासवर्ड? यहां जानें इसे रिसेट करने का सही तरीका

Fri, 17 Jul 2026 06:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 17 Jul 2026 06:59 PM IST
सार

Forgot PF Login Password: नौकरीपेशा लोगों को कई बार जब EPFO पोर्टल पर लॉगइन करना होता है तो वे पासवर्ड भूल जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे रिसेट करने के लिए आपको अलग पोर्टल पर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
EPFO UAN Login Password Reset: Step by Step Guide to Generate a New Password Online
ईपीएफओ यूएएन पासवर्ड रीसेट - फोटो : AI

EPFO UAN Password Reset: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना या एडवांस पैसा निकालना एक सामान्य जरूरत है, जिसके लिए ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगइन करना पड़ता है। हाल के दिनों में लोग अपना ब्याज चेक करने के लिए भी लॉगइन कर रहे हैं। देखा जाए ईपीएफओ एक ऐसा पोर्टल है, जिसे अधिकतर लोग आमतौर पर पोर्टल को बार-बार नहीं खोलते हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर अपना यूएएन पासवर्ड भूल जाते हैं। 



वैसे तो पासवर्ड रिसेट करना आसान लगता है, लेकिन ईपीएफओ के मामले में ज्यादातर लोगों को यह बड़ा कंफ्यूजन रहता है कि आखिर किस इंटरफेस या वेबसाइट पर जाकर इसे बदला जाए, क्योंकि इसके कई अलग-अलग पोर्टल हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि सही इंटरफेस कौन सा है और आप घर बैठे खुद अपना नया पासवर्ड कैसे बना सकते हैं।

EPFO UAN Login Password Reset: Step by Step Guide to Generate a New Password Online
pf epfo - फोटो : Adobe Stock

पासवर्ड रिसेट करने का सही डिजिटल इंटरफेस

पीएफ का पासवर्ड बदलने के लिए आपको ईपीएफओ की मुख्य वेबसाइट पर नहीं, बल्कि सीधे 'मेम्बर ई-सेवा पोर्टल' के आधिकारिक इंटरफेस (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा। यही वह सही जगह है जहां से कर्मचारी अपने पीएफ खाते से जुड़ी हर ऑनलाइन सुविधा और पासवर्ड रीसेट करने का काम संभालते हैं।

EPFO UAN Login Password Reset: Step by Step Guide to Generate a New Password Online
पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू करने के शुरुआती कदम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू करने के शुरुआती कदम

  • जब आप मेम्बर ई-सेवा पोर्टल का पेज खोलेंगे, तो दाईं तरफ आपको लॉगइन करने का बॉक्स दिखाई देगा। 
  • आपको उस बॉक्स में बिना कुछ भरे, ठीक उसके नीचे दिए गए 'फॉर्गेट पासवर्ड' वाले नीले बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद खुले नए पेज पर अपना 12 अंकों का यूएएन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर 'सबमिट' बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO UAN Login Password Reset: Step by Step Guide to Generate a New Password Online
अपनी सही पहचान और आधार का वेरिफिकेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

अपनी सही पहचान और आधार का वेरिफिकेशन

  • अगले चरण में आपको अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर भरकर अपनी जानकारी को वेरीफाई (जांच) करना होगा। 
  • इसके बाद सिस्टम आपसे आपका आधार कार्ड नंबर मांगेगा।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करें और 'वेरीफाई' बटन पर क्लिक करें, जिससे आपकी पहचान पूरी तरह प्रमाणित हो जाएगी।
विज्ञापन
EPFO UAN Login Password Reset: Step by Step Guide to Generate a New Password Online
ओटीपी दर्ज करें और नया पासवर्ड बनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
ओटीपी दर्ज करें और नया पासवर्ड बनाएं
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
  • उस ओटीपी को स्क्रीन पर भरकर जैसे ही आप वेरीफाई करेंगे, आपके सामने 'न्यू पासवर्ड' बनाने का विकल्प आ जाएगा।
  • वहां अपनी पसंद का एक मजबूत पासवर्ड टाइप करें, जिसमें अंग्रेजी के अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (जैसे @,#) शामिल हों, और सबमिट करते ही आपका पासवर्ड बदल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed