{"_id":"6a5ca91299f17938b007d87b","slug":"essential-documents-at-18-three-important-identity-cards-every-indian-citizen-should-apply-for-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Important Cards: 18 की उम्र होते ही तुरंत बनवा लें ये 3 सरकारी कार्ड, तीसरा वाला तो सभी के लिए है जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Important Cards: 18 की उम्र होते ही तुरंत बनवा लें ये 3 सरकारी कार्ड, तीसरा वाला तो सभी के लिए है जरूरी
Sun, 19 Jul 2026 04:08 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:08 PM IST
सार
Smart Citizen Government Services: 18 साल की उम्र पूरा होते ही लोगों को कुछ सरकारी कार्ड बनवा लेनी चाहिए, ताकी भविष्य में कागज से जुड़ी कोई परेशानी न हो। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि वो कौन से कार्ड हैं, जिसे 18 पूरा होते ही बनवाना लेना चाहिए।
विज्ञापन
18 साल जरूरी सरकारी कार्ड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Essential ID Cards At 18: भारत में 18 साल की उम्र पार करते ही हर युवा को कानूनी रूप से वयस्क मान लिया जाता है। इस उम्र में कदम रखते ही जहां कई नए अधिकार मिलते हैं, वहीं कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी आती हैं। अक्सर युवाओं को पता नहीं होता कि बालिग होते ही उन्हें कौन से सरकारी कागजात तुरंत बनवा लेने चाहिए, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएंगे।
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस
- 18 साल की उम्र पूरी होते ही आप देश की सड़कों पर वैध रूप से गाड़ी चलाने के हकदार हो जाते हैं, मगर इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
- इसके लिए आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पहले आपको लर्निंग लाइसेंस मिलता है और फिर टेस्ट पास करने के बाद पक्का ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
वोटर आईडी कार्ड
- फोटो : Adobe stock
वोटर आईडी कार्ड
- बालिग होते ही आपको देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने और अपनी मर्जी की सरकार चुनने का सबसे बड़ा अधिकार यानी मतदान का हक मिलता है।
- वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल या 'वोटर हेल्पलाइन एप' के जरिए फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
पैन कार्ड
- यह तीसरा कार्ड हर उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है जो बैंक में खाता खुलवाना, लोन लेना, या स्कॉलरशिप पाना चाहता है।
- बता दें कि पढ़ाई करने के लिए इन सभी चीजों की जरूरत पड़ती है। इसलिए आज के समय 18 पूरा होते ही पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
- पैन कार्ड के बिना आज के समय में कोई भी बड़ा वित्तीय या पैसों से जुड़ा लेन-देन मुमकिन नहीं है।
- इसे आप इनकम टैक्स की वेबसाइट से घर बैठे सिर्फ अपने आधार कार्ड की मदद से बेहद आसानी से ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्ड बनवाने के लिए आम इंसान रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Amar Ujala
कार्ड बनवाने के लिए आम इंसान रखें इन बातों का ध्यान
- इन तीनों कार्ड्स को डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया गया है, इसलिए आपको किसी भी दलाल के चक्कर में पड़ने या फालतू पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
- बस आवेदन करते समय अपने नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग को अपने स्कूल सर्टिफिकेट के अनुसार बिल्कुल सही-सही भरें ताकि भविष्य में सुधार करवाने का झंझट न रहे।