First Time ITR Filer: अगर आप इस साल पहली बार अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं, तो आपके मन में घबराहट और उलझन होना स्वाभाविक है। बहुत से नए करदाता इसे एक बहुत ही मुश्किल और कानूनी पेचीदगी वाला काम समझते हैं, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है।
{"_id":"6a5cc3f6e57cd6b2ac03fe67","slug":"first-time-itr-filers-guide-key-tax-rules-essential-documents-and-eligibility-criteria-for-beginners-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"First Time ITR Filer: पहली बार भरने जा रहे हैं ITR? इन जरूरी बातों का रखेंगे ध्यान तो फायदे में रहेंगे आप","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
First Time ITR Filer: पहली बार भरने जा रहे हैं ITR? इन जरूरी बातों का रखेंगे ध्यान तो फायदे में रहेंगे आप
Sun, 19 Jul 2026 06:02 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:02 PM IST
सार
Mandatory ITR Eligibility: इस साल बहुत से लोग पहली बार आईटीआर फाइल कर रहे हैं, ऐसे में जो भी आयकर रिटर्न भर रहा है उसे कुछ जरूरी बातें जरूर मालूम होनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पहली बार आईटीआर गाइड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन लोगों के लिए आईटीआर भरना है बेहद जरूरी?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों के लिए आईटीआर भरना है बेहद जरूरी?
- सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि किन लोगों के लिए ITR फाइल करना जरूरी है।
- अगर आपके पास भारत या विदेश में कोई अचल संपत्ति है, या आपने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या ईएसओपी में निवेश किया है, तो आपके लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी है।
- इसके अलावा, अगर आपके करंट/सेविंग खातों में एक निश्चित सीमा से अधिक नकदी जमा हुई है, सालाना बिजली बिल 1 लाख रुपये से अधिक है, विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं, या व्यापार का टर्नओवर 60 लाख रुपये से ऊपर है, तो भी आईटीआर भरना जरूरी है।
फाइलिंग से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
- फोटो : Adobe Stock
फाइलिंग से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
- अपना रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने पास फॉर्म 16, एआईएस (एनुआल इफॉर्मेशन स्टेटमेंट) और टीआईएस (टैक्स पेयर इंफॉर्मेशन समरी) जरूर डाउनलोड करके रख लें।
- फॉर्म 16 आपको अपनी कंपनी से मिलेगा, जबकि एआईएस और टीआईएस को आप सीधे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आपके पूरे साल के बैंक ब्याज और सभी बड़े वित्तीय लेन-देन का पूरा विवरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आय के अनुसार सही ITR Form का चयन करें
- फोटो : Adobe Stock
अपनी आय के अनुसार सही ITR Form का चयन करें
- आईटीआर भरते समय सबसे महत्वपूर्ण काम सही फॉर्म चुनना है। वेतनभोगी कर्मचारियों और 50 लाख रुपये तक की कुल आय वाले आम व्यक्तियों के लिए 'ITR-1' फॉर्म होता है।
- वहीं अगर आपकी आय शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या किसी बिजनेस से होती है, तो आपको अपनी श्रेणी के हिसाब से ITR-2 या ITR-3 फॉर्म चुनना होगा। ध्यान रखें कि गलत फॉर्म चुनने पर आपका रिटर्न डिफेक्टिव (अमान्य) हो सकता है।
विज्ञापन
30 दिनों के भीतर जरूर कर लें ई-वेरिफिकेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
30 दिनों के भीतर जरूर कर लें ई-वेरिफिकेशन
- बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करते ही उनका काम पूरा हो गया, लेकिन ऐसा नहीं है। रिटर्न दाखिल करने के बाद 30 दिनों के भीतर उसका ई-वेरिफिकेशन करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
- आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर इसे घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन वेरीफाई कर सकते हैं, वरना आपका भरा हुआ आईटीआर पूरी तरह बेकार मान लिया जाएगा।