EV bicycles Yojana Fake or Real: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है।
Fact Check: क्या PM मोदी ने किया है ऐसी योजना का एलान जिसमें आपके बच्चे को मिलेगी EV साइकिल? जानें सच्चाई
EV bicycles Scheme Kya Hai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे घोषणा कर रहे हैं कि स्कूल के बच्चों को इलेक्ट्रिक साइकिल फ्री में बांटी जा रही है, लेकिन क्या आप इस वीडियो की सच्चाई जानते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है योजना?
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से एलान कर रहे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों को मुफ्त में इलेक्ट्रिक साइकिल दी जा रही है
- साथ ही बच्चों से जल्दी आवेदन करने के लिए भी पीएम मोदी की तरफ से कहा जा रहा है
इस योजना को लेकर PIB फैक्ट चेक का क्या कहना है?
- इस योजना की सच्चाई को लेकर सरकारी एजेंसी PIB ने फैक्ट चेक किया है
- अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से PIB ने एक पोस्ट जारी किया
- इस पोस्ट में बताया गया है कि ये योजना फर्जी है
PIB ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि 'GovtEdge' नामक फेसबुक पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए 'फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल' दिया जा रहा है। यह AI जनरेटेड फर्जी वीडियो है।
📣'GovtEdge' नामक फेसबुक पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए 'फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल' दिया जा रहा है#PIBFactCheck
केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
इससे सतर्क रहें। ऐसे लुभावने दावों के झांसे में न आएं और ऐसे वीडियो आगे साझा न करें।
केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://myscheme.gov.in पर ही भरोसा करें।'
❌ यह #AI जनरेटेड #फर्जी वीडियो है।
✅ केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/2EsEbXR3B2
क्या है इस योजना की सच्चाई?
- ऐसे में ये साफ होता है कि ये मुफ्त में इलेक्ट्रिक बांटने वाली योजना बिल्कुल फेक है
- केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चलाती
- साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी किसी रैली में मंच से ऐसी किसी योजना की बात नहीं की है