फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Number Plate Rules: क्या कार की नंबर प्लेट फैंसी फॉन्ट में नंबर लिखवा सकते हैं? जानें नियम

Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
सार

Fancy Number Plate Rules: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोग अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट बहुत फैंसी तरीके से नंबर लिखवाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में ये कितना सही है और अगर पुलिस पकड़ती है तो इसपर कितने का जुर्माना लगाती है।

विज्ञापन
Fancy Number Plate Rules: Is it Legal to Use Stylish Fonts on Vehicles? Check Rules and Fine
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : AI

Fancy Number Plate Rules: अपनी कार या बाइक को थोड़ा अलग और आकर्षक लुक देने के लिए कई लोग नंबर प्लेट पर फैंसी फॉन्ट में नंबर लिखवा लेते हैं। कुछ लोग तो नंबरों को इस तरह से डिजाइन करवाते हैं कि वे 'पापा', 'बॉस' या 'राम' जैसे शब्द दिखने लगते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना पूरी तरह से गैरकानूनी है? 



मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर किसी भी तरह की फैंसी या स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाना सख्त मना है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी-भरकम चालान काट सकती है और गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।

Fancy Number Plate Rules: Is it Legal to Use Stylish Fonts on Vehicles? Check Rules and Fine
नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य

  • केंद्र सरकार और परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक, सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। 
  • यह एल्युमिनियम से बनी एक विशेष प्लेट होती है, जिस पर एक क्रोमियम-बेस्ड होलोग्राम और यूनिक लेजर कोड होता है।
  • इस प्लेट पर नंबरों का आकार, मोटाई और फॉन्ट पहले से तय होता है, जिससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना या स्टाइल बदलना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।
Fancy Number Plate Rules: Is it Legal to Use Stylish Fonts on Vehicles? Check Rules and Fine
नंबर प्लेट का सही प्रारूप और फॉन्ट  - फोटो : Amar Ujala

नंबर प्लेट का सही प्रारूप और फॉन्ट 

  • नियम के अनुसार, नंबर प्लेट पर लिखे जाने वाले अंक और अक्षर पूरी तरह से साफ, सीधे और स्टैंडर्ड फॉन्ट में होने चाहिए। 
  • नंबर प्लेट की पृष्ठभूमि निजी गाड़ियों के लिए सफेद और व्यावसायिक वाहनों के लिए पीली होनी चाहिए, जिस पर काले रंग से ही नंबर लिखे होने चाहिए। 
  • प्लेट पर किसी भी प्रकार की कलाकारी, स्लोगन, पद या फैंसी डिजाइन में नबर लिखवना पूरी तरह गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fancy Number Plate Rules: Is it Legal to Use Stylish Fonts on Vehicles? Check Rules and Fine
नियमों के उल्लंघन पर भारी चालान और सजा - फोटो : X

नियमों के उल्लंघन पर भारी चालान और सजा

  • अगर आप गाड़ी पर फैंसी, अस्पष्ट या स्टाइलिश फॉन्ट वाली नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर चलते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का चालान काट सकती है।
  • इसके अलावा, बार-बार नियम तोड़ने पर आपकी गाड़ी को जब्त किया जा सकता है या चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का कदम भी उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
Fancy Number Plate Rules: Is it Legal to Use Stylish Fonts on Vehicles? Check Rules and Fine
सुरक्षा और ऑटोमैटिक कैमरों के लिए जरूरी - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा और ऑटोमैटिक कैमरों के लिए जरूरी
  • फैंसी फॉन्ट की जगह स्टैंडर्ड नंबर प्लेट लगाने का मुख्य कारण सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण करना है।
  • जब नंबर फैंसी स्टाइल में लिखे होते हैं, तो तेज रफ्तार गाड़ी या हादसे के समय नंबर पहचानना मुश्किल हो जाता है।
  • साथ ही, सड़कों पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे भी फैंसी फॉन्ट वाले नंबरों को सही से रीड नहीं कर पाते, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल में समस्या आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed