गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत के साथ-साथ बच्चे की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान खानपान से लेकर चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों तक कई बातों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया और लोगों के बीच यह बात भी सुनने को मिलती है कि गर्भवती महिलाओं को लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या वाकई प्रेगनेंसी में लिफ्ट से सफर करना खतरनाक है? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Pregnant Women: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लिफ्ट इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए? सच जानकर हैरान रह जाएंगे
Pregnant Women Using Lift: गर्भवती महिलाओं के लिए लिफ्ट पर कोई सामान्य रोक नहीं है। सामान्य गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन भीड़, धक्का और गिरने जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। गर्भावस्था में संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी सबसे जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या गर्भावस्था में लिफ्ट लेना खतरनाक है
आमतौर पर सामान्य और स्वस्थ गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से कोई खास नुकसान नहीं होता। ऐसी कोई मेडिकल गाइडलाइन नहीं है, जिसमें हर गर्भवती महिला को लिफ्ट से दूर रहने की सलाह दी गई हो। विशेषज्ञों के मुताबिक, सामान्य गर्भावस्था में रोजमर्रा की गतिविधियां और सुरक्षित शारीरिक गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं। इसलिए सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से लिफ्ट को खतरनाक मानना सही नहीं है। बल्कि कई बार ऊंची मंजिल तक पहुंचने के लिए बार-बार सीढ़ियां चढ़ना थकान और असहजता बढ़ा सकता है।
फिर लिफ्ट को लेकर सावधानी क्यों?
गर्भावस्था बढ़ने के साथ शरीर का वजन और संतुलन बदलता है। पेट का आकार बढ़ने से शरीर का गुरुत्व केंद्र आगे की तरफ खिसक सकता है और संतुलन बिगड़ने की संभावना बढ़ सकती है। गर्भावस्था में शरीर के इन बदलावों के कारण महिलाओं में गिरने का जोखिम बढ़ सकता है। लिफ्ट में अचानक झटका लगना, भीड़ में धक्का लगना या लंबे समय तक खड़े रहने जैसी स्थितियां असहज महसूस करा सकती हैं। इसलिए लिफ्ट में चढ़ते समय जल्दबाजी करने के बजाय आराम से अंदर जाना और किसी सहारे के पास खड़ा होना बेहतर है।
किन महिलाओं को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?
अगर गर्भावस्था सामान्य नहीं है या डॉक्टर ने किसी खास चीजों से बचने की सलाह दी है तो उसी सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिन महिलाओं को चक्कर, कमजोरी, पेट में दर्द, ब्लीडिंग या दूसरे गर्भावस्था संबंधी लक्षण हो रहे हैं, उन्हें खुद से कोई फैसला लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह अगर गर्भावस्था के दौरान चलने-फिरने को लेकर डॉक्टर ने विशेष सावधानी बताई है, तो लिफ्ट और सीढ़ियों दोनों के इस्तेमाल के बारे में डॉक्टर की सलाह मानना बेहतर है।
लिफ्ट में इन बातों का रखें ध्यान
लिफ्ट में चढ़ते समय जल्दबाजी न करें। भीड़ ज्यादा हो तो अगली लिफ्ट का इंतजार करना बेहतर है। अचानक धक्का लगने या गिरने से बचने के लिए अंदर खड़े होने की सुरक्षित जगह चुनें। अगर लिफ्ट में चक्कर या घबराहट महसूस हो तो तुरंत किसी व्यक्ति को बताएं। कुल मिलाकर सामान्य गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल अपने आप में नुकसानदायक नहीं है। असली सावधानी गिरने, चोट लगने और असहज स्थिति से बचने की है। गर्भावस्था में हर महिला की स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए किसी विशेष मेडिकल समस्या या डॉक्टर की सलाह होने पर उसी के अनुसार लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
Trendy Clogs: स्टाइलिश क्रॉक्स कहीं सेहत के लिए तो नहीं बन रहे खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
LPG Gas Cylinder: अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें, लंबा चल सकता है LPG गैस सिलिंडर