Inverter Battery Care: गर्मियों के मौसम में बार-बार बिजली कटने पर घर में इन्वर्टर ही राहत की सांस देता है। लेकिन कई बार सही रखरखाव न होने के कारण इन्वर्टर की बैटरी समय से पहले ही खराब हो जाती है जिससे उसका बैकअप भी खराब हो जाता है। लोग अक्सर सोचते हैं कि बैटरी की क्वालिटी खराब थी, जबकि ज्यादातर मामलों में हमारी अपनी ही कुछ छोटी-छोटी गलतियां बैटरी की उम्र कम कर देती हैं।
{"_id":"6a871236a6dea6bbbf0ec438","slug":"inverter-battery-maintenance-mistakes-that-ruin-battery-early-and-safety-tips-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inverter Battery: इन गलतियों के कारण समय से पहले खराब होती है इन्वर्टर की बैटरी, जरूर बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Inverter Battery: इन गलतियों के कारण समय से पहले खराब होती है इन्वर्टर की बैटरी, जरूर बरतें ये सावधानियां
Thu, 20 Aug 2026 08:11 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:11 PM IST
सार
Inverter Battery Maintenance Tips: इनवर्टर बैटरी अपने आप में बहुत महंगा होता है, मगर अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ गलतियों की वजह से बैटरी की बैकअप काफी कम हो जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं आखिर वो क्या लापरवाहियां जिसकी वजह से बैटरी का बैकअप कम होता है।
विज्ञापन
इन्वर्टर बैटरी रखरखाव
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्टिल्ड वॉटर न डालना या नल का पानी भरना
- फोटो : Adobe Stock
डिस्टिल्ड वॉटर न डालना या नल का पानी भरना
- इन्वर्टर बैटरी के समय से पहले खराब होने की सबसे बड़ी वजह वॉटर लेवल की अनदेखी करना है।
- लोग अक्सर बैटरी में पानी का स्तर चेक नहीं करते या फिर पानी कम होने पर उसमें नल का साधारण पानी या आरओ का पानी डाल देते हैं।
- साधारण पानी में मौजूद मिनरल्स और अशुद्धियां बैटरी की प्लेटों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे बैटरी की क्षमता खत्म हो जाती है।
- इसलिए बैटरी में हमेशा केवल डिस्टिल्ड वॉटर ही भरना चाहिए।
बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग जमना
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग जमना
- समय के साथ बैटरी के नट-बोल्ट या टर्मिनल्स पर सफेद या हरे रंग का फंगस जैसा कार्बन जमा होने लगता है।
- इस कार्बन की वजह से इन्वर्टर से बैटरी का संपर्क कमजोर हो जाता है, जिससे बैटरी न तो ठीक से चार्ज हो पाती है और न ही पूरा बैकअप दे पाती है।
- टर्मिनल्स को नियमित रूप से गर्म पानी और पुराने ब्रश से साफ करते रहना चाहिए और उन पर वैसलीन या ग्रीस लगा कर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर पर क्षमता से अधिक लोड डालना
- फोटो : Adobe stock
इन्वर्टर पर क्षमता से अधिक लोड डालना
- हर इन्वर्टर और बैटरी की एक निश्चित क्षमता होती है।
- अगर आप अपनी बैटरी की क्षमता से ज्यादा पंखे, लाइटें या भारी उपकरण उस पर चलाते हैं, तो बैटरी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है।
- लगातार ओवरलोडिंग से बैटरी के अंदर की प्लेटें गर्म होकर मुड़ जाती हैं और बैटरी समय से पहले ही फूलकर खराब हो जाती है।
- हमेशा क्षमता के हिसाब से ही उपकरणों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
बैटरी को लंबे समय तक डिस्चार्ज छोड़ना
- फोटो : Adobe stock
बैटरी को लंबे समय तक डिस्चार्ज छोड़ना
- इन्वर्टर और बैटरी को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा का आना-जाना अच्छा हो और सीधी धूप न पड़ती हो।
- बंद या बहुत गर्म जगह में रखने से बैटरी की लाइफ कम होती है।
- इसके अलावा, अगर बिजली लंबे समय तक कटी रहे और बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो जाए, तो उसे तुरंत चार्ज करना जरूरी है।
- पूरी तरह डिस्चार्ज बैटरी को कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ने से उसकी सेल डेड हो जाते हैं।