फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paint Peels: दीवारों की पेंट कब फूलने लगती है? जानें कौन सी गलतियां घर को खराब करती हैं

Thu, 20 Aug 2026 07:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 20 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

Paint Blistering on Walls: कई बार ऐसा होता है कि घर के दिवारों का पेंट अपने आप पपरा बनकर उखड़ने लगता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हैं, जिसका एक सबसे बड़ा कारण पेंट करते समय लापरवाही बरतना भी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Why Wall Paint Peels and Blisters: Causes and Common Mistakes to Avoid
दीवारों का पेंट फूलना - फोटो : AI

घर को सुंदर और नया बनाए रखने के लिए हम अक्सर दीवारों पर अच्छे से अच्छा और महंगा पेंट करवाते हैं। मगर कई बार कुछ ही महीनों में दीवारों का पेंट फूलने लगता है, उसमें बुलबुले बनने लगते हैं और वह पपड़ी बनकर झड़ने लगता है। यह न सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि इससे दीवारें भी अंदर से कमजोर होने लगती हैं। 



वास्तव में पेंट का फूलना या पपड़ी बनना कोई अचानक होने वाली घटना नहीं है, बल्कि यह पेंट कराते समय बरती गई लापरवाही और दीवारों में छुपी नमी का नतीजा होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आखिर क्यों ये पेंट पपरा बनने लगते हैं, इसमें हमारी क्या गलतियां होती हैं।

Why Wall Paint Peels and Blisters: Causes and Common Mistakes to Avoid
दीवारों में सीलन और नमी का होना - फोटो : AI Generated

दीवारों में सीलन और नमी का होना

  • पेंट के फूलने और उखड़ने की सबसे बड़ी और मुख्य वजह दीवार में अंदरूनी सीलन या नमी का होना है।
  • अगर छत, बाथरूम, रसोई या बाहरी दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा हो, तो नमी दीवार के अंदर जमा हो जाती है।
  • जब सूरज की गर्मी या कमरे के तापमान से वह नमी भाप बनकर बाहर निकलने की कोशिश करती है, तो वह पेंट की ऊपरी परत पर दबाव डालती है जिससे पेंट फूलकर पपड़ी बन जाता है।
Why Wall Paint Peels and Blisters: Causes and Common Mistakes to Avoid
बिना सुखाए गीली दीवार पर पेंट करना - फोटो : AI Generated

बिना सुखाए गीली दीवार पर पेंट करना

  • पेंटिंग कराते समय अक्सर लोग जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं। 
  • अगर नई बनी दीवार पूरी तरह से सूखी न हो या प्लास्टर में नमी बाकी हो और उसी के ऊपर पुट्टी और पेंट लगा दिया जाए, तो नमी अंदर ही कैद हो जाती है। 
  • बाद में जैसे-जैसे दीवार अंदर से सूखती है, वह नमी पेंट को बाहर की तरफ ढकेल देती है, जिससे पूरे कमरे का पेंट धीरे-धीरे फूलकर बाहर आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Wall Paint Peels and Blisters: Causes and Common Mistakes to Avoid
ghar ki seeln घर की सीलन - फोटो : AI Generated

प्राइमर का इस्तेमाल न करना या खराब पुट्टी लगाना

  • कई बार बजट बचाने के चक्कर में लोग दीवार पर सीधे पेंट लगवा देते हैं और 'प्राइमर' का कोट नहीं लगवाते। 
  • प्राइमर दीवार और पेंट के बीच एक मजबूत गोंद की तरह काम करता है जो पेंट को मजबूती से चिपका कर रखता है। 
  • इसके अलावा, सस्ती या घटिया क्वालिटी की वॉल पुट्टी का इस्तेमाल करने से भी पेंट की पकड़ कमजोर पड़ जाती है और वह बहुत जल्दी उखड़ने लगता है।
विज्ञापन
Why Wall Paint Peels and Blisters: Causes and Common Mistakes to Avoid
दीवार की सही सफाई न करना और गलत मौसम में पेंटिंग - फोटो : Adobe

दीवार की सही सफाई न करना और गलत मौसम में पेंटिंग

  • पेंट कराने से पहले पुरानी ढीली पपड़ी, धूल-मिट्टी और तेल की दाग-धब्बों को सैंडपेपर (रेगमाल) से साफ करना बेहद जरूरी होता है। 
  • अगर गंदी दीवार पर ही नया पेंट चढ़ा दिया जाए, तो पेंट दीवार से ठीक से चिपक नहीं पाता। 
  • इसके अलावा, बारिश या बहुत ज्यादा नमी वाले मौसम में पेंटिंग कराने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे मौसम में पेंट को ठीक से सूखने का मौका नहीं मिलता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed