How to Remove Kitchen Sink Odor: किचन हमारे घर का वह अहम हिस्सा है जहां पूरे परिवार के लिए खाना बनता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और स्वच्छता बेहद जरूरी होती है। लेकिन कई बार किचन सब तरह से साफ होने के बावजूद सिंक से आने वाली तेज और अजीब सी बदबू पूरी रसोई का माहौल खराब कर देती है।
{"_id":"6a870c6ddf25df08181000e6","slug":"kitchen-sink-smells-bad-causes-and-easy-solutions-to-remove-foul-odor-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kitchen Sink: किन-किन वजहों से किचन के सिंक से आती है बदबू? ये सावधानी बरते तो नहीं होगी समस्या","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Kitchen Sink: किन-किन वजहों से किचन के सिंक से आती है बदबू? ये सावधानी बरते तो नहीं होगी समस्या
Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
सार
Kitchen Sink Smell Causes: कई बार ऐसा होता है कि लोगों के किचन में गंदे सिंक की वजह से बहुत दुर्गंध आती है। ज्यादातर लोग इस दुर्गंध का कारण नहीं समझ पाते हैं, ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि सिंक को कैसे साफ करें कि उससे बदबू न आए।
विज्ञापन
किचन सिंक की बदबू
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के टुकड़ों और ग्रीस का जमा होना
- फोटो : AI Generated
खाने के टुकड़ों और ग्रीस का जमा होना
- बर्तन धोते समय बचे हुए खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, चाय पत्ती या सब्जी के छिलके पाइप में चले जाते हैं।
- इसके साथ ही बर्तनों से निकलने वाला तेल, घी और ग्रीस पाइप की भीतरी दीवारों पर चिपक जाता है।
- समय बीतने के साथ यह जमा हुआ भोजन और तेल नाली के अंदर ही सड़ने लगता है, जिससे पूरे सिंक और किचन में बेहद गंदी दुर्गंध फैलने लगती है।
पाइप में मोल्ड और बैक्टीरिया का पनपना
- फोटो : AI Generated
पाइप में मोल्ड और बैक्टीरिया का पनपना
- किचन का सिंक लगातार पानी के संपर्क में रहने के कारण हमेशा नम रहता है।
- सिंक के नीचे लगे ड्रेन पाइप के अंदर अंधेरा और नमी होने की वजह से वहां बैक्टीरिया, फंगस और मोल्ड बहुत तेजी से पनपने लगते हैं।
- यह सूक्ष्मजीव पाइप में फंसी गंदगी पर पनपते हैं और गैस छोड़ते हैं, जो सिंक के रास्ते बाहर आकर किचन को बदबूदार बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पी-ट्रैप में पानी की कमी या गड़बड़ी
- फोटो : Adobe
पी-ट्रैप में पानी की कमी या गड़बड़ी
- सिंक के नीचे जो घुमावदार पाइप लगा होता है, उसे 'पी-ट्रैप' कहते हैं।
- इस पाइप के मोड़ में हमेशा थोड़ा पानी जमा रहता है, जो नाली या सीवर से आने वाली बदबूदार गैसों को ऊपर आने से रोकता है।
- अगर सिंक का इस्तेमाल काफी दिनों तक न किया जाए या पी-ट्रैप में कोई लीकेज हो, तो यह पानी सूख जाता है, जिससे सीवर की गंदी गैसें सीधे सिंक के जरिए घर में आने लगती हैं।
विज्ञापन
सिंक की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय
- फोटो : AI
सिंक की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय
- सिंक को बदबू से दूर करने के लिए सबसे पहले हर कुछ दिनों में नियमित रूप से उसमें गर्म पानी डालते रहें।
- अगर बदबू ज्यादा आ रही हो, तो सिंक के छेद में आधा कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
- इसके अलावा, बर्तन धोते समय हमेशा सिंक की जाली का इस्तेमाल करें ताकि खाना पाइप में न फंसे और जो भी चीजें जाली में फंसी रहें उसे निकालकर डस्टबिन में फेक दें।