फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें जरूरी बात: फास्टैग चोरी होते ही क्या करें? जान लें तरीका, वरना लग सकती है चपत

Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

फास्टैग चोरी या गुम होने पर देर करना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में फास्टैग को तुरंत ब्लॉक कराने के साथ पुलिस शिकायत और नया फास्टैग जारी कराना जरूरी है।

विज्ञापन
FASTag Stolen? Know These 4 Steps to Protect Your Money
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

आजकल ज्यादातर चार पहिया वाहनों की विंडस्क्रीन पर फास्टैग लगा होता है। यह छोटा सा टैग आपके बैंक खाते या उससे जुड़े वॉलेट से जुड़ा रहता है।



टोल प्लाजा से गुजरते समय निर्धारित टोल राशि इसी फास्टैग से अपने आप कट जाती है। ऐसे में अगर कार चोरी हो जाए या कोई विंडस्क्रीन से फास्टैग निकालकर ले जाए, तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। तो चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

FASTag Stolen? Know These 4 Steps to Protect Your Money
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?

  • फास्टैग चोरी या गुम होने की जानकारी मिलते ही सबसे पहले उसे ब्लॉक या हॉटलिस्ट कराना चाहिए
  • इसके लिए फास्टैग जारी करने वाले बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया जा सकता है
FASTag Stolen? Know These 4 Steps to Protect Your Money
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर बैंक का हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं है, तो NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क करके फास्टैग को हॉटलिस्ट या ब्लॉक कराने का अनुरोध किया जा सकता है
  • जितनी जल्दी यह प्रक्रिया पूरी होगी, उतना ही अनधिकृत इस्तेमाल का जोखिम कम किया जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag Stolen? Know These 4 Steps to Protect Your Money
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल एप से भी कर सकते हैं ब्लॉक

  • कई फास्टैग जारीकर्ता बैंक और वॉलेट अपने एप या वेब पोर्टल के जरिए फास्टैग को मैनेज करने की सुविधा देते हैं
  • ऐसे में संबंधित आधिकारिक एप या वेबसाइट पर लॉगिन करके फास्टैग सेक्शन में जाना होगा
  • वहां उपलब्ध विकल्पों में Manage फास्टैग, Block या Deactivate जैसा विकल्प मिल सकता है
  • चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित कारण चुनकर फास्टैग को बंद कराया जा सकता है
विज्ञापन
FASTag Stolen? Know These 4 Steps to Protect Your Money
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

पुलिस शिकायत भी जरूर करें

  • अगर फास्टैग कार चोरी होने के साथ चोरी हुआ है या अलग से फास्टैग निकाला गया है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराना भी जरूरी है
  • शिकायत या FIR का रिकॉर्ड भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में काम आ सकता ह।
  • इसके अलावा नया फास्टैग जारी कराने के दौरान बैंक की ओर से संबंधित दस्तावेज या शिकायत की कॉपी मांगी जा सकती है
  • इसलिए पुलिस शिकायत की कॉपी संभालकर रखना बेहतर है


नोट:- आप पुराना बंद होने के बाद नया फास्टैग जारी करवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed