फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है 1RK, 1BHK और 3BHK का असली मतलब? यहां समझें

Tue, 29 Sep 2026 04:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 29 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

House Layout Types: अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग नए शहर में जाते हैं तो किराए का घर लेते समय उनके सामने 1RK, 1 BHK जैसे शब्द देखने को मिलते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि अगर आप भी किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए कौन सा बेस्ट हो सकता है।

विज्ञापन
What Do 1RK, 1BHK, and 3BHK Really Mean? Decoding Real Estate Terminology for Homebuyers in hindi
1RK का मतलब - फोटो : AI

Real Estate Terms: हमारे देश के बड़े शहरों में अधिकतर आबादी किराए के मकानों में रहती है। जब इन जगहों पर आप किराए का माकन खोजने जाते हैं तो सबसे पहले 1RK, 1BHK, 2BHK या 3BHK  जैसे कई शब्दों से सामना होता है। अब जो लोग इन शहरों में नए आते हैं उनके लिए ये शब्द, जो किसी कोड जैेसी दिखती हैं वो थोड़ी उलझन भरी हो सकती है।



वास्तव में ये कोई कठिन कोड नहीं हैं, बल्कि आपके घर के लेआउट यानी कमरों की संख्या बताने का एक बेहद आसान तरीका होता हैं। इन शब्दों का सही अर्थ समझकर आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अपने लिए सबसे सही फ्लैट का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

What Do 1RK, 1BHK, and 3BHK Really Mean? Decoding Real Estate Terminology for Homebuyers in hindi
1RK का मतलब और इसकी खासियतें - फोटो : Freepik

1RK का मतलब और इसकी खासियतें

  • 1RK का फुल फॉर्म 'वन रूम किचन सेट' होता है। 
  • इसका सीधा अर्थ है कि इस सेट में आपको सिर्फ एक बड़ा कमरा और एक किचन मिलता है, साथ में एक अटैच बाथरूम होता है। इसमें अलग से कोई हॉल या लिविंग एरिया नहीं होता है। 
  • यह छोटा और सस्ता होता है, इसलिए अकेले रहने वाले छात्रों, कामकाजी युवाओं या कम बजट वाले लोगों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है।
What Do 1RK, 1BHK, and 3BHK Really Mean? Decoding Real Estate Terminology for Homebuyers in hindi
1BHK फ्लैट में क्या-क्या मिलता है - फोटो : Freepik

1BHK फ्लैट में क्या-क्या मिलता है

  • 1BHK का पूरा नाम 'वन बेडरूम, हॉल और किचन' है। 
  • इस प्रकार के घर में आपको एक अलग बेडरूम, एक बड़ा लिविंग हॉल, एक किचन और कम से कम एक बाथरूम मिलता है।
  • 1RK की तुलना में इसमें अधिक प्राइवेसी और रहने के लिए बेहतर जगह होती है।
  • जो लोग नए शादीशुदा जोड़े हैं या छोटे परिवार के साथ रहते हैं, उनके लिए 1BHK एक आदर्श विकल्प साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Do 1RK, 1BHK, and 3BHK Really Mean? Decoding Real Estate Terminology for Homebuyers in hindi
3BHK का बड़ा आकार और सुविधाएं - फोटो : Amar Ujala

3BHK का बड़ा आकार और सुविधाएं

  • 3BHK का मतलब 'थ्री बेडरूम, हॉल और किचन' होता है।
  • इसमें आपको तीन अलग-अलग बेडरूम, एक विशाल हॉल, एक बड़ा रसोईघर और आमतौर पर दो या तीन बाथरूम मिलते हैं।
  • इसमें स्थान यानी स्पेस काफी ज्यादा होता है, जिससे सभी सदस्यों को अपनी निजी जगह मिल पाती है।
  • यह बड़े या संयुक्त परिवारों के लिए सबसे आरामदायक घर माना जाता है जहां हर किसी के लिए पर्याप्त जगह होती है।
विज्ञापन
What Do 1RK, 1BHK, and 3BHK Really Mean? Decoding Real Estate Terminology for Homebuyers in hindi
अपनी जरूरत के हिसाब से सही घर चुनें - फोटो : Amar Ujala

अपनी जरूरत के हिसाब से सही घर चुनें

  • घर का चुनाव हमेशा अपने परिवार के सदस्यों की संख्या और बजट को देखकर करना चाहिए।
  • अगर आप अकेले हैं तो 1RK या 1BHK आपके लिए सही और किफायती रहेगा।
  • वहीं अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको ज्यादा जगह की आवश्यकता है, तो 3BHK सबसे बेहतर विकल्प है।
  • प्रॉपर्टी देखते समय सिर्फ कमरों की संख्या ही न देखें, बल्कि उसका कारपेट एरिया और कुल जगह भी जरूर जांच लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed