Illegal Construction Complaint: रिहाइशी इलाकों में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग इन जगहों पर अवैध निर्माण कर रहे होते हैं। ऐसा करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए भी बड़ा खतरा भी बन जाता है। अपने आस-पास पड़ोसी या किसी दबंग व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे या बिना नक्शे के निर्माण को देखकर अक्सर लोग शिकायत करने से कतराते हैं।
{"_id":"6abbabb0fb0013aa3c0db2c1","slug":"how-to-file-a-confidential-complaint-against-illegal-construction-without-revealing-your-identity-in-hindi-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के आसपास हो रहे अवैध निर्माण का कैसे करें गोपनीय शिकायत? कार्रवाई भी होगी और आपका नाम भी नहीं आएगा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर के आसपास हो रहे अवैध निर्माण का कैसे करें गोपनीय शिकायत? कार्रवाई भी होगी और आपका नाम भी नहीं आएगा
Tue, 29 Sep 2026 05:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:44 PM IST
सार
Anonymous Complaint Rules: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ जगहों पर अवैध निर्माण हो रहा होता तो आसपास के लोग शिकायत करना चाहते हैं लेकिन दुश्मनी की डर की वजह से वो शिकायत नहीं कर पाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
अवैध निर्माण शिकायत
- फोटो : AI
House Construction
- फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप का करें इस्तेमाल
- आज के समय लगभग सभी बड़े शहरों के नगर निगम और विकास प्राधिकरणों के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप्स हैं।
- इसके अलावा राज्य सरकारों के जनसुनवाई पोर्टल और केंद्रीय सीपीजीआरएएमएस (CPGRAMS) पर भी बिना अपनी सही पहचान सार्वजनिक किए शिकायत का विकल्प होता है।
- आप इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर नाम गोपनीय रखते हुए अपनी बात अधिकारियों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
डाक के जरिए भेजें गोपनीय शिकायत पत्र
- फोटो : फाइल फोटो
डाक के जरिए भेजें गोपनीय शिकायत पत्र
- अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो एक सादे कागज पर अवैध निर्माण की शिकायत लिखकर पोस्ट द्वारा भी भेज सकते हैं।
- पत्र को संबंधित नगर निगम आयुक्त, जिलाधिकारी या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के नाम भेजें।
- पत्र के अंत में अपना नाम और पता लिखने के बजाय केवल 'एक जिम्मेदार नागरिक' लिखें और लिफाफे पर 'गोपनीय शिकायत' साफ-साफ अंकित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई ईमेल आईडी से भेजें फोटो और विवरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
नई ईमेल आईडी से भेजें फोटो और विवरण
- डिजिटल तरीके से गोपनीय शिकायत भेजने के लिए आप किसी भी फ्री ईमेल प्लेटफॉर्म पर एक नई ईमेल आईडी बना सकते हैं।
- इस आईडी के जरिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण स्थल की तस्वीरें, वीडियो और पूरा विवरण मेल कर दें।
- इससे आपकी पहचान का कोई सीधा रिकॉर्ड विभाग के पास सार्वजनिक रूप से नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए सटीक पता और सबूत हैं जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के लिए सटीक पता और सबूत हैं जरूरी
- अज्ञात या गोपनीय शिकायतों पर अक्सर अधिकारी ध्यान देने में ढिलाई बरतते हैं।
- इसलिए अपनी शिकायत को असरदार बनाने के लिए निर्माण स्थल की बिल्कुल सटीक लोकेशन, खसरा नंबर या लैंडमार्क जरूर लिखें।
- इसके साथ ही निर्माण के स्पष्ट फोटो और वीडियो भी जरूर संलग्न करें, जिसके बाद टीम जांच करके उसपर उचित कार्रवाई करती है।