फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITR Filing: क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR, क्या ऐसे लोगों को भी नोटिस भेजता है आयकर विभाग?

Wed, 10 Sep 2025 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 03:46 PM IST
सार

ITR Filing: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। पहले यह तारीख 31 जुलाई 2025 थी, लेकिन आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए इस तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया।

विज्ञापन
File ITR Without Any Income Know When Government Sends Notices Income Tax Return News in Hindi
क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR? - फोटो : Istock

ITR Filing: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। पहले यह तारीख 31 जुलाई 2025 थी, लेकिन आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए इस तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया। आईटीआर भरने के लिए अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। हालांकि, सात सितंबर तक दाखिल हुई रिटर्न्स की रफ्तार उम्मीद से  काफी कम है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर उनकी सालाना आय टैक्स फ्री लिमिट से कम है तो आईटीआर भरने की कोई आवश्यकता नहीं होती। कुछ परिस्थितियों में आपकी टैक्सेबल इनकम भले ही शून्य, लेकिन आईटीआर फाइल करना जरूरी है। ऐसा न करने पर सिर्फ जुर्माना लग सकता है बल्कि आयकर विभाग नोटिस भी भेजा जा सकता है। 

अगर आपने किसी भी बैंक के करंट अकाउंट में एक साल के अंदर एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा पैसा जमा किया है, तो आईटीआर फाइल करना जरूरी है। यह नियम कैश और डिजिटल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होता है। सरकार  ऐसे बड़े लेनदेन पर नजर रखती है ताकि काले धन पर रोक लगाई सके। 
 
File ITR Without Any Income Know When Government Sends Notices Income Tax Return News in Hindi
क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR? - फोटो : Adobe Stock

विदेश यात्रा पर दो लाख खर्च होने पर

अगर कोई शख्स विदेश यात्रा पर सालभर में दो लाख या उससे ज्यादा खर्च करता है, तो आईटीआर फाइल अनिवार्य है। यह खर्च पर्सनल ट्रिप का हो या बिजनेस ट्रिप का दोनों ही स्थितियों में आईटीआर फाइल करना होता है। 
 
File ITR Without Any Income Know When Government Sends Notices Income Tax Return News in Hindi
क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR? - फोटो : Adobe Stock

एक लाख से ज्यादा बिजली बिल आने पर

अगर सालाना बिजली का बिल एक लाख रूपये से अधिक आता है, तो आईटीआर फाइल करना अनिवार्य है। इससे आयकर विभाग आपके खर्च और आय के बीच अंतर को ट्रैक करता है। यह नियम में वो लोग आते हैं, जो कमाई कम दिखाते हैं लेकिन खर्च ज्यादा करते हैं। 

GST: जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती, किन सामानों पर होगी ज्यादा बचत? ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
File ITR Without Any Income Know When Government Sends Notices Income Tax Return News in Hindi
क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR? - फोटो : Adobe Stock

टीडीएस कटता है, तो भी जरूरी है आईटीआर 

अगर आपकी आय पर सालभर में 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा टीडीएस कटा है, तो आपके लिए आईटीआर दाखिल करना जरूरी है। सीनियर सिटीजन के लिए यह सीमा 50 हजार रखी गई है। 

PMVY: आपको मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

विज्ञापन
File ITR Without Any Income Know When Government Sends Notices Income Tax Return News in Hindi
क्या बिना कमाई के भी भरना होता है ITR? - फोटो : Adobe Stock

ऐसी संपत्ति और खाते वाले लोगों को भी ITR भरना है जरूरी 

अगर आपकी विदेश में कोई संपत्ति है या आप किसी विदेशी बैंक खाते में साइनिंग अथॉरिटी रखते हैं तो आपको आईटीआर भरना जरूरी है। आईटीआर दाखिल करते वक्त आपको अपनी विदेशी आय और एसेट्स की पूरी जानकारी देनी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed