सब्सक्राइब करें

Home Buying tips: पहली बार घर खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

अगर आप पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं देते हैं, तो आगे चलकर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
First Time Home Buyers Tips: Common Mistakes That Can Turn Your Dream Home Into A Costly Burden
House Buying Tips - फोटो : AI Generated

घर खरीदना कई लोगों के जीवन का एक बड़ा निर्णय होता है। कई बार पहली बार घर खरीदने वाले लोग भावनाओं में आकर ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर कई वर्षों तक उनके बजट और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस कारण घर खरीदते समय आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए नहीं तो आगे चलकर आपको कई दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। 

First Time Home Buyers Tips: Common Mistakes That Can Turn Your Dream Home Into A Costly Burden
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

घर खरीदते समय अपनी वित्तीय क्षमता के बारे में पता होना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बैंक से मिलने वाले अधिकतम होम लोन के आधार पर घर तो खरीद लेते हैं। वहीं ईएमआई के साथ अन्य मासिक खर्चों को वे नजरअंदाज कर देते हैं। इससे होता यह है कि भविष्य में आर्थिक दबाव काफी बढ़ जाता है। आपको घर खरीदने से पहले कम से कम छह महीने का इमरजेंसी फंड अलग रखना चाहिए। इसके अलावा अपनी मासिक आय के आधार पर ही लोन लें। 

Trending Videos
First Time Home Buyers Tips: Common Mistakes That Can Turn Your Dream Home Into A Costly Burden
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

घर की लोकेशन चुनते समय केवल वर्तमान जरूरतों पर अगर आप ध्यान नहीं देते हैं, तो भविष्य में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस जगह पर घर खरीद रहे हैं वहां स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन, बाजार और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे पहलुओं को ध्यान में जरूर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First Time Home Buyers Tips: Common Mistakes That Can Turn Your Dream Home Into A Costly Burden
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

कानूनी दस्तावेजों की जांच को नजरअंदाज करना भी आपके लिए आगे चलकर नुकसानदायक साबित हो सकता है। संपत्ति के स्वामित्व दस्तावेज, निर्माण स्वीकृति, भूमि उपयोग प्रमाणपत्र और स्थानीय प्राधिकरण की मंजूरी जैसे दस्तावेजों की जांच करनी जरूरी है। अगर आप बिना इन दस्तावेजों की जांच किए संपत्ति खऱीदते हैं, तोआगे चलकर कानूनी विवाद हो सकता है। 

विज्ञापन
First Time Home Buyers Tips: Common Mistakes That Can Turn Your Dream Home Into A Costly Burden
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

केवल घर की कीमत देखकर ही उसे खरीदने का निर्णय न लें। रजिस्ट्रेशन शुल्क, स्टांप ड्यूटी, मेंटेनेंस चार्ज, पार्किंग फीस और इंटीरियर पर होने वाला खर्च भी आपके बजट को बढ़ा सकते हैं। इस कारण इन सभी संभावित खर्चों की सूची जरूर बनाएं। इसी के आधार पर आपको घर खरीदने का फैसला लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed