Silent Call Scam Alert: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हम तकनीकी रूप से जितने आगे बढ़े हैं, उतने ही हमारे आसपास मौजूद जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं। ओटीपी से लेकर ई-केवाईसी जैसे तरीकों के नाम पर ठगी अभी जारी ही थी कि अब एक नया स्कैम सामने आ गया है।
{"_id":"6a291a390072bb3f3d0d962e","slug":"silent-call-scam-alert-if-the-call-disconnects-immediately-after-you-say-hello-it-could-be-a-scam-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Silent Call Scam: Hello बोलते ही कट जाए कॉल तो ये फ्रॉड हो सकता है, जानें क्या करें और क्या न करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Silent Call Scam: Hello बोलते ही कट जाए कॉल तो ये फ्रॉड हो सकता है, जानें क्या करें और क्या न करें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:33 PM IST
सार
Hello Bolte He Call Katana Scam Ho Skta Hai: अगर आपके पास कोई कॉल आया है और वो कॉल हैल्लो बोलते ही कट जाता है, तो ये कॉल स्कैम हो सकता है जो आपको आगे चलकर ठग सकता है। इसलिए ऐसे कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन
क्या है कॉल आते ही हैल्लो बोलने वाला फ्रॉड?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है कॉल आते ही हैल्लो बोलने वाला फ्रॉड?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है इस स्कैम में?
- इसमें आपको कंप्यूटराइज्ड सिस्टम द्वारा कॉल आती है
- फिर ये कॉल आप जैसे ही उठाते हैं और हैल्लो बोलते हैं, तो ये कॉल कट जाती है
- दरअसल, यहां जालसाज सिर्फ ये चेक करते हैं कि नंबर एक्टिव है और बात करने वाले असली इंसान है या नहीं
क्या है कॉल आते ही हैल्लो बोलने वाला फ्रॉड?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे होती है ठगी?
- सिस्टम द्वारा ऐसे फेक कॉल एक साथ हजारों लोगों को किए जाते हैं
- फिर आप जैसे ही कॉल पर हैल्लो बोलते हैं, वैसे ही आपका नंबर एक्टिव लिस्ट में जालसाजों द्वारा सेव कर लिया जाता है
- इसके बाद आपके नंबर पर साइबर स्कैम वाली कॉल आती हैं और आपको ठगने का असली खेल शुरू होता है
- गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C के साइबर दोस्त (Cyber Dost) ने इस स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है कॉल आते ही हैल्लो बोलने वाला फ्रॉड?
- फोटो : Adobe Stock
कॉल आने पर क्या करें?
- जब भी आपको अनजाने नंबर से कॉल आए, तो उसे न उठाना ही बेहतर विकल्प हो सकता है
- जब तक आप नंबर को जान नहीं रहे, तब तक कॉल बिल्कुल न उठाए
- कोशिश करें कि कॉल पर पहले सामने वाले को बोलने दें, खुद न बोलें
- अगर किसी फेक अनजाने नंबर से बार-बार कॉल या मैसेज आ रहे हैं, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें
विज्ञापन
क्या है कॉल आते ही हैल्लो बोलने वाला फ्रॉड?
- फोटो : Adobe Stock
कॉल आने पर क्या न करें?
- कॉल आने पर पहले खुद हैल्लों या कुछ भी बोलने से बचें
- गलती से भी अनजाने नंबर से आई कॉल पर कॉल बैक न करें
- कई सिम कंपनियां पहले ही फेक नंबर्स का अलर्ट देती है, ऐसे कॉल बिल्कुल न उठाएं