सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: फोन हैक होने पर देते हैं ये संकेत? जरूर जान लें ये बातें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 06:34 PM IST
सार

How to check smartphone hacked or not: आज हम आपको कुछ जरूरी संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में जान सकते हैं कि आपका फोन हैक है या नहीं। 

विज्ञापन
5 Warning Signs Your Smartphone May Be Hacked Know How to Stay Safe From Cyber Treats
How to check smartphone hacked or not - फोटो : AI Generated

स्मार्टफोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और कई दूसरे कामकाज आज हम मोबाइल फोन की मदद से कर पा रहे हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति का स्मार्टफोन हैक हो जाए, तो उसकी कई निजी जानकारी चोरी हो सकती है। इससे उसको बाद में कई तरह की बड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ जरूरी संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं। 

5 Warning Signs Your Smartphone May Be Hacked Know How to Stay Safe From Cyber Treats
How to check smartphone hacked or not - फोटो : FREEPIK

फोन हैक होने का एक बड़ा संकेत बैटरी का असामान्य रूप से तेजी से खत्म होना है। अगर सामान्य उपयोग के बावजूद बैटरी अचानक और जल्दी खत्म होने लगती है, तो इसका कारण बैकग्राउंड में चल रहे कुछ संदिग्ध एप्लीकेशन या स्पाईवेयर हो सकते हैं। इसके अलावा फोन अगर बिना वजह गर्म हो रहा है, तो यह भी खतरे का संकेत है। 

Trending Videos
5 Warning Signs Your Smartphone May Be Hacked Know How to Stay Safe From Cyber Treats
How to check smartphone hacked or not - फोटो : FREEPIK

अगर मोबाइल डाटा की खपत अचानक बढ़ जाती है। मोबाइल डाटा का उपयोग पहले की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रहा है। वहीं आपने कोई अतरिक्त ऑनलाइन काम भी नहीं किया है, तो ये भी फोन में मैलवेयर होने का संकेत हो सकता है। ये मैलवेयर चोरी-छिपे जानकारी सर्वर तक भेजते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Warning Signs Your Smartphone May Be Hacked Know How to Stay Safe From Cyber Treats
How to check smartphone hacked or not - फोटो : FREEPIK

अगर कोई अनजान एप अपने आप फोन में इंस्टॉल हो जाता है या फोन में ऐसे बदलाव दिख रहे हैं, जो आपने नहीं किए हैं तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फोन में अगर अजीब पॉप-अप विज्ञापन, संदिग्ध संदेशों या अनजान कॉल्स के आने की संख्या बढ़ गई है, तो यह भी एक संकेत है। 

विज्ञापन
5 Warning Signs Your Smartphone May Be Hacked Know How to Stay Safe From Cyber Treats
How to check smartphone hacked or not - फोटो : FREEPIK

आपको अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्स को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा अनजान फाइल्स को डाउनलोड करने से बचें। आपको हमेशा विश्वसनीय स्त्रोतों से ही एप डाउनलोड करना चाहिए। अगर फोन में असामान्य गतिविधियां दिख रही हैं, तो जरूरत पड़ने पर आप फोन को फैक्ट्री रिसेट भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed