सब्सक्राइब करें

Diesel vs Solar Pump: खेती के लिए कौन सा पंप है असली पैसा वसूल? सिंचाई से पहले जान लें पूरा गणित

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 05:11 PM IST
सार

Solar pump vs diesel pump which is better: बढ़ती खेती लागत और सिंचाई की जरूरतों के बीच किसान अब डीजल पंप के साथ-साथ सोलर पंप जैसे आधुनिक विकल्पों पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोनों में से कौन-सा विकल्प लंबे समय में अधिक किफायती और लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Diesel Pump vs Solar Pump: Which Irrigation Solution Is The Real Value For Money
Diesel vs Solar Pump - फोटो : AI Generated

Solar pump vs diesel pump me faydemand kaun hai: कृषि क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश में लंबे समय से किसान खेतों की सिंचाई के लिए डीजल पंपों का उपयोग करते आ रहे हैं। वहीं बढ़ती ईंधन कीमतों, खेती की बढ़ती लागत और ऊर्जा के दूसरे वैकल्पिक स्रोतों (इलेक्ट्रिक पंप, सोलर पंप) के आने से किसान अब नए विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के भीतर सोलर पंप तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। इस कारण कई किसान अक्सर सवाल करते हैं कि डीजल पंप और सोलर पंप में कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?

Diesel Pump vs Solar Pump: Which Irrigation Solution Is The Real Value For Money
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

डीजल पंप के फायदे और नुकसान क्या हैं?

  • डीजल पंप की खासियत यह है कि यह आसानी से उपलब्ध होता है और शुरुआती निवेश भी इसका कम है।
  • कई ग्रामीण क्षेत्रों में किसान वर्षों से इसका उपयोग कर रहे हैं और इसकी तकनीक से भी परिचित हैं।
  • हालांकि, वर्तमान में जिस तेजी से डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
  • डीजल इंजन की नियमित सर्विसिंग, तेल बदलना और मरम्मत पर भी खर्च करना पड़ता है।
  • इस कारण लंबी समयावधि में इसकी लागत ज्यादा होती है और यह आपकी जेब पर बुरा असर डाल सकता है।

Diesel Pump vs Solar Pump: Which Irrigation Solution Is The Real Value For Money
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

सोलर पंप क्यों है किसानों के लिए फायदेमंद विकल्प?

  • वहीं सोलर पंप शुरुआत में आपको थोड़ा महंगा जरूर दिखाई देता है।
  • वहीं इसके संचालन की कीमत कम होती है।
  • एक बार इसको लगाने के बाद सूर्य की ऊर्जा से सिंचाई की जा सकती है।
  • इस कारण डीजल पर निर्भरता खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diesel Pump vs Solar Pump: Which Irrigation Solution Is The Real Value For Money
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

सोलर पंप पर सरकारी सब्सिडी का फायदा

  • केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी भी मिलती है।
  • इस कारण शुरुआती निवेश का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाता है।
  • इससे किसान लंबे समय में अच्छी खासी बचत कर सकता है।

विज्ञापन
Diesel Pump vs Solar Pump: Which Irrigation Solution Is The Real Value For Money
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पर्यावरण के लिहाज से सोलर पंप क्यों है बेहतर?

  • सोलर पंप पर्यावरण के लिहाज से भी काफी अच्छे माने जाते हैं।
  • सोलर पंप पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित होते हैं।
  • इससे प्रदूषण कम होता है और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है।
  • सबसे खास बात यह है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति वाले क्षेत्रों में भी सोलर पंप किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • ध्यान देने वाली बात है कि बादल या लगातार खराब मौसम की स्थिति में इसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed