Work From Home Rights Private Employee: बारिश के मौसम में जलभराव, भारी ट्रैफिक और सड़कों पर होने वाले हादसों के कारण दफ्तर पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में बहुत से लोग अपने बॉस से घर से काम करे की अनुमती(वर्क फ्रॉम होम) मांग लेते हैं। अक्सर निजी कंपनियों (प्राइवेट कंपनियों) के कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या उनके पास खराब मौसम या भारी बारिश के दौरान घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) मांगने का कोई कानूनी अधिकार है।
{"_id":"6a31567a1d85209b9708c10c","slug":"monsoon-workplace-laws-do-private-employees-have-the-legal-right-to-ask-for-work-from-home-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WFH Policy: क्या प्राइवेट कर्मचारी के पास बारिश के दौरान वर्क फ्रॉर्म होम मांगने का अधिकार होता है? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WFH Policy: क्या प्राइवेट कर्मचारी के पास बारिश के दौरान वर्क फ्रॉर्म होम मांगने का अधिकार होता है? यहां समझें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:28 PM IST
सार
Work From Home Rule: अक्सर भारी बारिश या किसी विपरित परिस्थिति में जब प्राइवेट कर्मचारी ऑफिस से वर्क फ्रॉम होम मांगता है और नहीं मिलता है तो उसके मन में सवाल आता है कि वर्क फ्रॉम होम के क्या नियम हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी वर्क फ्रॉम होम नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनी अधिकार और देश के श्रम कानून
- फोटो : अमर उजाला
कानूनी अधिकार और देश के श्रम कानून
- बता दें कि भारतीय श्रम कानून में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए खराब मौसम में वर्क फ्रॉम होम को लेकर कोई विशिष्ट या अनिवार्य नियम नहीं है।
- घर से काम देने का पूरा फैसला पूरी तरह से कंपनी के आंतरिक प्रबंधन (एचआर पॉलीसी) और रोजगार अनुबंध के अधीन होता है।
- हालांकि, कानूनन नियोक्ता (एम्पल्यार) की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करे।
किन परिस्थितियों में मिल सकती है राहत
- फोटो : अमर उजाला
किन परिस्थितियों में मिल सकती है राहत?
- अगर सरकार या स्थानीय प्रशासन (जैसे दिल्ली-एनसीआर या मुंबई अथॉरिटी) रेड अलर्ट जारी कर लोगों को घरों में रहने की सलाह देती है तो इस परिस्थिति में अपने बॉस से वर्क फ्रॉम होम का परमिशन मांग सकते हैं।
- भारी जलभराव या बाढ़ जैसे हालातों के कारण अगर ट्रांसपोर्ट और यातायात के साधन पूरी तरह ठप हो चुके हों तो अपनी बात समझा कर वर्क फ्राम होम मांग सकते हैं।
- अगर आपका काम पूरी तरह से कंप्यूटर और इंटरनेट पर आधारित है, जिसे घर से आसानी से संभाला जा सकता है, तो आमतौर पर प्राइवेट कंपनियां वर्क फ्राम होम दे देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर न जाने पर क्या हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : Adobe Stock
दफ्तर न जाने पर क्या हो सकती है कार्रवाई
- अगर कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं दी है और आप दफ्तर नहीं जाते, तो इसे अनधिकृत अनुपस्थिति (बिना बताए छुट्टी) माना जा सकता है।
- बिना मंजूरी के अनुपस्थित रहने पर कंपनी उस दिन का वेतन (सैलरी) काटने या आपकी बची हुई छुट्टियों को एडजस्ट करने का अधिकार रखती है।
- बार-बार निर्देशों का उल्लंघन करने पर कंपनी रोजगार समझौते की शर्तों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
कंपनी से वर्क फ्रॉम होम मांगने का सही तरीका
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपके इलाके में भारी बारिश की चेतावनी है, तो ऐन वक्त के बजाय अपने मैनेजर को पहले ही ईमेल या मैसेज से सूचित करें।
- अपनी समस्या को स्पष्ट रूप से समझाएं, जैसे जलभराव की लाइव स्थिति या परिवहन साधनों का न मिलना आदि।
- अपने मैनेजर को आश्वस्त करें कि घर पर बिजली और इंटरनेट की पूरी व्यवस्था है और वर्क फ्रॉम होम में कंपनी के काम का कोई नुकसान नहीं होगा।