सब्सक्राइब करें

MCB Tripping Problem: बार-बार गिर रही है MCB तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना घर में लग सकती है आग

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Jun 2026 07:59 AM IST
सार

MCB Trip Hone Ke Kya Karan Hote Hain: अगर आपके घर में भी एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही है, तो इस बात को हल्के में लेने की गलती न करें। क्योंकि एमसीबी का बार-बार ट्रिप होना आग लगने का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
MCB Tripping Problem: Can a home catch fire due to the MCB tripping repeatedly
MCB Tripping Problem Solution: अगर थोड़ी देर के लिए भी बिजली चली जाए तो हमारे की काम अटक जाते हैं, क - फोटो : Amar Ujala AI

MCB Tripping Problem Solution: अगर थोड़ी देर के लिए भी बिजली चली जाए तो हमारे की काम अटक जाते हैं, क्योंकि आजकल अधिकतर काम बिजली के जरिए ही होते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है।

पर क्या आप जानते हैं कि कई बार इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इस्तेमाल करने के दौरान की गई छोटी सी लापरवाही घर में आग लगने का कारण बन सकती है? बार-बार अगर घर की एसबीसी ट्रिप हो रही है यानी गिर रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। चलिए जानते हैं इस बारे में...

MCB Tripping Problem: Can a home catch fire due to the MCB tripping repeatedly
MCB क्यों ट्रिप होती है? - फोटो : AI Generated

MCB क्यों ट्रिप होती है?

  • MCB कई बार अधिक लोड पड़ने की वजह से ट्रिप हो जाती है
  • अगर जरूरत से अधिक लोड पड़ेगा तो MCB ट्रिप हो सकती है
  • पर कई लोग इस बात को नजरअंदाज करके MCB को फिर से चालू कर देते हैं
MCB Tripping Problem: Can a home catch fire due to the MCB tripping repeatedly
MCB क्यों ट्रिप होती है? - फोटो : AI Generated
  • अगर ओवरलोड की ये परेशानी बार-बार हो रही है, तो हो सकता है कि वायरिंग में कोई दिक्कत हो
  • कई बार किसी उपकरण को चलाने पर भी MCB ट्रिप हो जाती है
  • ये खतरे का संकेत है
  • ऐसे में आपको इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर दिखाना चाहिए न कि इसे नजरअंदाज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
MCB Tripping Problem: Can a home catch fire due to the MCB tripping repeatedly
MCB क्यों ट्रिप होती है? - फोटो : AI Generated

किन संकेतों के कारण लग सकती है आग?

कई संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना आग सकती है जैसे:-

  • तारों के जलने की गंध आना
  • प्लग या स्विच बोर्ड से चिंगारी निकले
  • बिजली उपकरणों का अचानक से बंद हो जाना
  • लाइट बार-बार आ जा रही है आदि
विज्ञापन
MCB Tripping Problem: Can a home catch fire due to the MCB tripping repeatedly
MCB क्यों ट्रिप होती है? - फोटो : AI Generated

क्या करें?

  • सबसे पहले MCB चेक करें कि ये क्यों गिर रही है
  • अगर स्विच बोर्ड में करंट आ रहा है या काले निशान बने हो, प्लास्टिक जलने की गध आए तो बिजली बंद कर दें
  • तुरंत इलेक्ट्रीशियन से संपर्क करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed