How to clean helmet visor in rain?: मानसून के सुहावने मौसम में बाइक चलाना जितना मजेदार लगता है, भारी बारिश में राइडिंग करना उतना ही जोखिम भरा भी हो जाता है। बरसात के दौरान सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब हेलमेट के शीशे (वाइजर) पर पानी की बूंदें जमा होने लगती हैं। इससे सामने का रास्ता धुंधला दिखाई देता है और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
{"_id":"6a3270ce4433d717b20dc9b5","slug":"helmet-visor-care-apply-this-magic-liquid-to-keep-your-vision-clear-while-riding-in-rain-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: बारिश में बाइक चलाते समय हेलमेट के शीशे पर लगा लें ये लिक्विड, नहीं रुकेगी एक भी पानी की बूंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: बारिश में बाइक चलाते समय हेलमेट के शीशे पर लगा लें ये लिक्विड, नहीं रुकेगी एक भी पानी की बूंद
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:32 PM IST
सार
Helmet Water Repellent Liquid: अक्सर ये देखने को मिलता है कि बरसात के मौसम में बाइक से चलते समय हेलमेट के शीशे पर पानी रुकने लगता है जिससे बाइक चलाने में परेशानी होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस समस्या से कैसे निपट सकते हैं।
विज्ञापन
हेलमेट के शीशे से पानी कैसे हटाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड का अचूक नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड का अचूक नुस्खा
- हेलमेट के शीशे के बाहरी हिस्से पर किसी अच्छे शैम्पू या बर्तन धोने वाले लिक्विड की 2-3 बूंदें डालें।
- एक साफ सूती कपड़े या उंगली की मदद से इस लिक्विड को पूरे शीशे पर अच्छी तरह फैलाकर थिन लेयर (परत) बना लें।
- इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर एक साफ, सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर शीशे को चमका लें।
कैसे काम करता है यह घरेलू जुगाड़?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करता है यह घरेलू जुगाड़?
- शीशे पर शैम्पू या लिक्विड सोप लगाने से उसके ऊपर एक अदृश्य चिकनी परत तैयार हो जाती है।
- इस परत के कारण पानी की बूंदें शीशे पर चिपकने के बजाय फौरन नीचे फिसलकर अपने आप गिर जाती हैं।
- तेज बारिश में भी हेलमेट का शीशा बिल्कुल साफ रहता है और राइडर को सामने का रास्ता देखने में कोई दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू और शेविंग क्रीम भी हैं बेहतरीन विकल्प
- फोटो : Adobe Stock
आलू और शेविंग क्रीम भी हैं बेहतरीन विकल्प
- आप चाहें तो कच्चे आलू को बीच से काटकर उसके रस को हेलमेट के शीशे पर रगड़ें।
- आलू में मौजूद स्टार्च शीशे पर पानी को ठहरने नहीं देता, जिससे बारिश का पानी तुरंत बह जाता है।
- थोड़ा सा शेविंग फोम या क्रीम शीशे पर लगाकर साफ करने से भी धुंध और पानी जमने की समस्या खत्म होती है।
विज्ञापन
शीशा साफ करते समय इन गलतियों से बचें
- फोटो : Adobe Stock
शीशा साफ करते समय इन गलतियों से बचें
- हेलमेट के शीशे को कभी भी गंदे, खुरदरे कपड़े या सीधे हाथ के ग्लव्स से रगड़कर साफ करने की भूल न करें।
- ऐसा करने से शीशे पर बारीक स्क्रैच (खरोंच) आ जाते हैं, जिससे रात के समय सामने की लाइटें फैलने लगती हैं।
- अगर बजट इजाजत दे, तो हेलमेट के अंदरूनी हिस्से के लिए एंटी-फॉग पिनलॉक लेंस का इस्तेमाल करें ताकि अंदर भाप न जमे।