Pressure Cooker Explosion: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रसोई में प्रेशर कुकर में खाना पका रही होती है। लेकिन अचानक गैस पर रखा कुकर एक जोरदार धमाके के साथ किसी बम की तरह फट जाता है, जिससे महिला से घायल हो जाती है। यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि हमारी जरा सी लापरवाही रसोई घर को पल भर में हादसे का शिकार बना सकती है।
{"_id":"6a327b409e954b9832094401","slug":"kitchen-safety-alert-viral-video-shows-danger-of-exploding-pressure-cooker-due-to-common-mistakes-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooker Safety: इन छोटी लापरवाहियों से फटते हैं प्रेशर कूकर, खाना पकाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooker Safety: इन छोटी लापरवाहियों से फटते हैं प्रेशर कूकर, खाना पकाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:17 PM IST
सार
Why Pressure Cooker Bursts: प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर मीडिया में कूकर ब्लास्ट होने की खबरें देखने को मिलती हैं। ऐसे आइए इस लेख में समझते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से कूकल ब्लास्ट होते हैं।
विज्ञापन
प्रेशर कूकर ब्लास्ट होने के कारण
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुकर की रबर और वेंट पाइप की अनदेखी
- फोटो : AI
कुकर की रबर से जुड़ी सावधानियां
- कुकर के ढक्कन में लगी सीटी के नीचे की नली (वेंट पाइप) में जब खाने के कण जैसे दाल या चावल फंस जाते हैं, तो भाप बाहर नहीं निकल पाती।
- कुकर की रबर (गैस्केट) अगर बहुत पुरानी, कटी-फटी या ढीली हो चुकी है, तो वह अत्यधिक दबाव को झेल नहीं पाती और ब्लास्ट का कारण बनती है।
- जब सीटी और रबर दोनों ब्लॉक हो जाते हैं, तब सारा दबाव सेफ्टी वॉल्व पर आता है; अगर यह भी खराब हो, तो कुकर फट जाता है।
प्रेशर कुकर
- फोटो : Adobe Stock
खाना पकाते समय पानी और मात्रा की गलती
- कभी भी कुकर में उसकी क्षमता से ज्यादा खाना या पानी नहीं भरना चाहिए, हमेशा ऊपरी हिस्से को एक-तिहाई (1/3) खाली रखना बेहद जरूरी है।
- कुकर में जरूरत से बहुत कम पानी डालना भी खतरनाक है; पानी सूखने पर अंदर का तापमान और दबाव अचानक जानलेवा स्तर तक बढ़ जाता है।
- दलिया, मक्का या कुछ दालें पकाते समय झाग ज्यादा बनता है, जो सीटी के रास्ते को बहुत जल्दी और आसानी से ब्लॉक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्ती गैस बंद करते ही कुकर खोलना
- फोटो : Adobe Stock
जबरदस्ती गैस बंद करते ही कुकर खोलना
- खाना पकने के तुरंत बाद कई लोग चम्मच या चाकू से सीटी उठाकर जबरदस्ती पूरी भाप निकालते हैं या गर्म कुकर को खोलने की कोशिश करते हैं।
- जब कुकर के अंदर भारी दबाव होता है, तो ढक्कन को जबरदस्ती खींचने पर वह झटके से लॉक तोड़कर चेहरे पर आ सकता है।
- गैस बंद करने के बाद कुकर को कम से कम 10-15 मिनट के लिए अपने आप ठंडा होने दें, जब सीटी पूरी तरह बैठ जाए तभी ढक्कन खोलें।
विज्ञापन
हादसे से बचने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
हादसे से बचने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां
- कुकर चढ़ाने से पहले हमेशा वेंट पाइप में फूंक मारकर देख लें कि हवा आर-पार जा रही है या नहीं, ताकि ब्लॉकेज का पता चल सके।
- कुकर की रबर या सेफ्टी वॉल्व खराब होने पर कभी भी चलते-फिरते ठेले से घटिया क्वालिटी के लोकल पार्ट्स न खरीदें, हमेशा ब्रांडेड चीजें ही लें।
- कुकर धोने के बाद सीटी और उसके नीचे के छेद को किसी पतली पिन या सुई की मदद से अच्छी तरह साफ करना कभी न भूलें।