सब्सक्राइब करें

LPG Cylinder Update: गैस सिलिंडर के लिए किसे करवानी है e-KYC और किसे नहीं? खुद सरकार ने कर दिया साफ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Jun 2026 04:39 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Ke Liye Kise e-KYC Karwani Hai: अगर आप भी एलपीजी गैस सिलिंडर लेते हैं, तो शायद आपको भी ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किसे करवानी है और किसे नहीं?

विज्ञापन
LPG Cylinder e-KYC Kaise Karwayein Who needs to complete e-KYC for gas cylinders and who doesn't
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

LPG Cylinder e-KYC: पिछले कुछ महीनों से एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जो दिक्कतें लोगों को हुईं, वो सभी ने देखा। इस बीच आजकल लोगों के बीच एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी की काफी चर्चा है।

बायोमेट्रिक आधार आधारित ई-केवाईसी को लेकर कई लोगों के बीच उलझन भी है जिसकी वजह से लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि किसे ई-केवाईसी करवानी है और किसे नहीं। पर अब इस पर सरकार की तरफ से चीजें स्पष्ट कर दी गई हैं। चलिए जानते हैं किसे ई-केवाईसी करवानी है और किसे नहीं...

LPG Cylinder e-KYC Kaise Karwayein Who needs to complete e-KYC for gas cylinders and who doesn't
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ई-केवाईसी को लेकर सरकार ने क्या कहा?

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया
  • इस पोस्ट में ई-केवाईसी को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करने का काम किया गया
  • अपनी इस पोस्ट में मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ई-केवाईसी करवाना कोई नया नियम नहीं है
  • ये पहले से चल रही सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जिसका मकसमद एलपीजी ग्राहकों के डाटा को सही और पारदर्शी बनाना है
LPG Cylinder e-KYC Kaise Karwayein Who needs to complete e-KYC for gas cylinders and who doesn't
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन्हें करवानी है ई-केवाईसी और किन्हें नहीं?

  • मंत्रालय के नए नियमों की मानें तो ई-केवाईसी सभी एलपीजी ग्राहकों को नहीं करवानी है
  • ये सिर्फ उन लोगों को करवानी है जिन्होंने पहले ई-केवाईसी नहीं करवाई है
  • इसलिए अगर आपने ई-केवाईसी करवाई है, तो आपको ये नहीं करवानी होगी 
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder e-KYC Kaise Karwayein Who needs to complete e-KYC for gas cylinders and who doesn't
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों करवाई जा रही है ई-केवाईसी?

  • ई-केवाईसी के जरिए फर्जी कनेक्शन पर रोक लगाने में मदद मिलती है
  • साथ ही लाभार्थियों को सब्सिडी पहुंचाने में भी ई-केवाईसी से मदद मिलती है
  • इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे जरूर करवा लें
विज्ञापन
LPG Cylinder e-KYC Kaise Karwayein Who needs to complete e-KYC for gas cylinders and who doesn't
LPG सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे करवा लें
  • कई गैस कंपनियां अपनी एप के जरिए ई-केवाईसी करने की सुविधा देती है जैसे, भारत गैसे Hello BPCL एप के जरिए ई-केवाईसी की सुविधा देती है
  • अगर आप चाहें तो अपनी गैस एजेंसी जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed