सब्सक्राइब करें

Cooker Safety: इन छोटी लापरवाहियों से फटते हैं प्रेशर कूकर, खाना पकाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 17 Jun 2026 04:17 PM IST
सार

Why Pressure Cooker Bursts: प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर मीडिया में कूकर ब्लास्ट होने की खबरें देखने को मिलती हैं। ऐसे आइए इस लेख में समझते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से कूकल ब्लास्ट होते हैं।

विज्ञापन
Kitchen Safety Alert: Viral Video Shows Danger of Exploding Pressure Cooker Due to Common Mistakes
प्रेशर कूकर ब्लास्ट होने के कारण - फोटो : AI

Pressure Cooker Explosion: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रसोई में प्रेशर कुकर में खाना पका रही होती है। लेकिन अचानक गैस पर रखा कुकर एक जोरदार धमाके के साथ किसी बम की तरह फट जाता है, जिससे महिला से घायल हो जाती है। यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि हमारी जरा सी लापरवाही रसोई घर को पल भर में हादसे का शिकार बना सकती है। 



अक्सर हम अनजाने में कुकर का इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी बुनियादी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में इतने बड़े हादसे का रूप ले लेती हैं। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि कुकर फटने की मुख्य वजहें क्या हैं और खाना पकाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Kitchen Safety Alert: Viral Video Shows Danger of Exploding Pressure Cooker Due to Common Mistakes
कुकर की रबर और वेंट पाइप की अनदेखी - फोटो : AI

कुकर की रबर से जुड़ी सावधानियां
 

  • कुकर के ढक्कन में लगी सीटी के नीचे की नली (वेंट पाइप) में जब खाने के कण जैसे दाल या चावल फंस जाते हैं, तो भाप बाहर नहीं निकल पाती।
  • कुकर की रबर (गैस्केट) अगर बहुत पुरानी, कटी-फटी या ढीली हो चुकी है, तो वह अत्यधिक दबाव को झेल नहीं पाती और ब्लास्ट का कारण बनती है।
  • जब सीटी और रबर दोनों ब्लॉक हो जाते हैं, तब सारा दबाव सेफ्टी वॉल्व पर आता है; अगर यह भी खराब हो, तो कुकर फट जाता है।
Kitchen Safety Alert: Viral Video Shows Danger of Exploding Pressure Cooker Due to Common Mistakes
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock

खाना पकाते समय पानी और मात्रा की गलती

  • कभी भी कुकर में उसकी क्षमता से ज्यादा खाना या पानी नहीं भरना चाहिए, हमेशा ऊपरी हिस्से को एक-तिहाई (1/3) खाली रखना बेहद जरूरी है।
  • कुकर में जरूरत से बहुत कम पानी डालना भी खतरनाक है; पानी सूखने पर अंदर का तापमान और दबाव अचानक जानलेवा स्तर तक बढ़ जाता है।
  • दलिया, मक्का या कुछ दालें पकाते समय झाग ज्यादा बनता है, जो सीटी के रास्ते को बहुत जल्दी और आसानी से ब्लॉक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Safety Alert: Viral Video Shows Danger of Exploding Pressure Cooker Due to Common Mistakes
जबरदस्ती गैस बंद करते ही कुकर खोलना - फोटो : Adobe Stock

जबरदस्ती गैस बंद करते ही कुकर खोलना

  • खाना पकने के तुरंत बाद कई लोग चम्मच या चाकू से सीटी उठाकर जबरदस्ती पूरी भाप निकालते हैं या गर्म कुकर को खोलने की कोशिश करते हैं।
  • जब कुकर के अंदर भारी दबाव होता है, तो ढक्कन को जबरदस्ती खींचने पर वह झटके से लॉक तोड़कर चेहरे पर आ सकता है।
  • गैस बंद करने के बाद कुकर को कम से कम 10-15 मिनट के लिए अपने आप ठंडा होने दें, जब सीटी पूरी तरह बैठ जाए तभी ढक्कन खोलें।
विज्ञापन
Kitchen Safety Alert: Viral Video Shows Danger of Exploding Pressure Cooker Due to Common Mistakes
हादसे से बचने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां - फोटो : Adobe Stock
हादसे से बचने के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां
  • कुकर चढ़ाने से पहले हमेशा वेंट पाइप में फूंक मारकर देख लें कि हवा आर-पार जा रही है या नहीं, ताकि ब्लॉकेज का पता चल सके।
  • कुकर की रबर या सेफ्टी वॉल्व खराब होने पर कभी भी चलते-फिरते ठेले से घटिया क्वालिटी के लोकल पार्ट्स न खरीदें, हमेशा ब्रांडेड चीजें ही लें।
  • कुकर धोने के बाद सीटी और उसके नीचे के छेद को किसी पतली पिन या सुई की मदद से अच्छी तरह साफ करना कभी न भूलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed