सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बारिश में बाइक के साइलेंसर और स्पार्क प्लग में पानी घुस जाए तो क्या करें? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 17 Jun 2026 01:48 PM IST
सार

Clean Spark Plug Monsoon: बारिश के मौसम में अक्सर बाइक चलाने वाले लोगों को परशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि अगर आपके बाइक के साइलेंसर में पानी चला जाए या स्पार्क प्लग काम न करे तो क्या करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Bike Maintenance in Monsoon: What to Do If Water Enters Your Bike's Silencer and Spark Plug
मोटरसाइकिल मेंटेनेंस गाइड - फोटो : AI

Motorcycle Maintenance Tips Rain: मानसून के मौसम में भारी जलभराव वाली सड़कों से बाइक निकालना किसी आफत से कम नहीं होता है। पानी से भरी सड़कों पर चलते समय अक्सर बाइक के साइलेंसर या स्पार्क प्लग में पानी घुस जाता है, जिससे गाड़ी अचानक बीच रास्ते में बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में घबराकर बार-बार सेल्फ मारना या किक मारना आपकी बाइक के इंजन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है।



मैकेनिक के पास भागने से पहले कुछ आसान और जरूरी बातों को जानना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में फंसने पर आपको तुरंत क्या करना चाहिए।

Bike Maintenance in Monsoon: What to Do If Water Enters Your Bike's Silencer and Spark Plug
साइलेंसर में पानी घुसने पर तुरंत करें ये काम - फोटो : Adobestock

साइलेंसर में पानी घुसने पर तुरंत करें ये काम

  • अगर बाइक पानी में बंद हुई है, तो उसे दोबारा चालू करने की जिद बिल्कुल न करें।
  • बाइक को तुरंत पानी से बाहर निकालकर मुख्य स्टैंड पर खड़ा करें।
  • बाइक के अगले हिस्से को थोड़ा ऊपर उठाएं ताकि साइलेंसर में भरा पानी पीछे से बाहर निकल सके।
  • जब सारा पानी निकल जाए, तब चाबी बंद करके 5-6 बार खाली किक मारें।
Bike Maintenance in Monsoon: What to Do If Water Enters Your Bike's Silencer and Spark Plug
स्पार्क प्लग की नमी को ऐसे करें दूर - फोटो : AI

स्पार्क प्लग की नमी को ऐसे करें दूर

  • टूलकिट की मदद से स्पार्क प्लग को उसकी जगह से सावधानीपूर्वक खोलकर बाहर निकाल लें।
  • प्लग के ऊपरी हिस्से और चूड़ियों को किसी सूखे सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
  • अगर प्लग पर ज्यादा कचरा या नमी हो, तो उसे हल्का सा रगड़कर या फूंक मारकर सुखाएं।
  • प्लग को वापस लगाने से पहले चेक कर लें कि उसका होल्डर पूरी तरह सूखा हुआ हो और उसमें नमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Maintenance in Monsoon: What to Do If Water Enters Your Bike's Silencer and Spark Plug
इंजन को हाइड्रोलिक लॉक से बचाएं - फोटो : AI
इंजन को हाइड्रोलिक लॉक से बचाएं
  • साइलेंसर के रास्ते पानी इंजन के सिलेंडर के अंदर पहुंच जाता है, जिसे हाइड्रोलिक लॉक कहते हैं।
  • इस स्थिति में सेल्फ दबाने से इंजन के पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड बुरी तरह टूट सकते हैं।
  • जबरदस्ती स्टार्ट करने के बजाय बाइक को मैकेनिक के पास ले जाकर इंजन ऑयल बदलवाना ही सही रहता है।
विज्ञापन
Bike Maintenance in Monsoon: What to Do If Water Enters Your Bike's Silencer and Spark Plug
भविष्य में इस मुसीबत से बचने के आसान टिप्स - फोटो : FREEPIK
भविष्य में इस मुसीबत से बचने के आसान टिप्स
  • पानी से भरे रास्ते से गुजरते समय हमेशा बाइक को पहले गियर में रखें और एक्सीलेटर बढ़ाकर रखें।
  • एक्सीलेटर तेज रखने से साइलेंसर से निकलने वाला धुआं बाहर की तरफ दबाव बनाता है, जिससे पानी अंदर नहीं जा पाता।
  • भारी बारिश के दौरान अपनी बाइक को कभी भी निचले इलाकों या खुले आसमान के नीचे पार्क न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed