सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: नहीं बना है आयुष्मान कार्ड या लिस्ट में नहीं है नाम? तो ऐसे बनवा सकते हैं ये कार्ड, तरीका जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banwayein: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो आप यूपी में चल रहे विशेष अभियान के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for ayushman card through ayushman card camp mein apply kaise kare
कैंप से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Apply: क्या आपका आयुष्मान कार्ड बना है? अगर नहीं, तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं। दरअसल, मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।



ऐसे में अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या फिर आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चलाया है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं आप आयुष्मान कार्ड...

how to apply for ayushman card through ayushman card camp mein apply kaise kare
कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

कहां बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड?

  • दरअसल, यूपी के उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक विशेष कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है
  • इस अभियान के जरिए उन लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा, जो छूट गए हैं
  • आप भी इस विशेष अभियान के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
how to apply for ayushman card through ayushman card camp mein apply kaise kare
कैंप से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है
  • तो जान लें कि उत्तर प्रदेश में इसके लिए विशेष आयुष्मान स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं
  • ये कैंप आपके नजदीकी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या गांव-मोहल्ले में लगाए गए हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card through ayushman card camp mein apply kaise kare
कैंप से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड?

  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी लगे आयुष्मान स्वास्थ्य कैंप में जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले
  • उन्हें अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर दिखाएं
  • फिर अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे
  • बायोमेट्रिक होगा और साथ ही आपकी ई-केवाईसी होगा
  • इसके बाद आयुष्माने कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
विज्ञापन
how to apply for ayushman card through ayushman card camp mein apply kaise kare
कैंप से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

सूची में नहीं है नाम तो कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आपका नाम सूची में नहीं है या नहीं मिल रहा है
  • ऐसे में आप नजदीकी कैंप या अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र से अपनी पात्रता चेक करवा सकते हैं
  • आप पात्र हैं, तो आप नजदीकी लगाए गए विशेष कैंप से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं


नोट:- सरकार ने अब कई नई श्रेणियों को इस आयुष्मान योजना से जोड़ा है। इनमें अंत्योदय कार्ड धारक, निर्माण श्रमिक और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed