Smartphone Monsoon Care Tips: बारिश के मौसम में या जेब के पसीने से स्मार्टफोन के स्क्रीन और चार्जिंग पोर्ट में नमी (मॉइस्चर) जाना एक आम समस्या है। कई बार फोन पानी में नहीं गिरता, फिर भी हवा की उमस के कारण उसके अंदर पानी की बारीक बूंदें जमा हो जाती हैं। अगर समय रहते इस नमी को न पहचाना जाए, तो फोन का कीमती मदरबोर्ड हमेशा के लिए खराब हो सकता है या स्क्रीन काम करना बंद कर सकती है।
{"_id":"6a314e00da3d53b38708b30c","slug":"smartphone-moisture-guide-how-to-detect-and-remove-moisture-from-screen-and-charging-port-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन के स्क्रीन या चार्जिंग पोर्ट में नमी को कैसे पहचानें? यहां जानें मॉइस्चर दूर करने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
स्मार्टफोन के स्क्रीन या चार्जिंग पोर्ट में नमी को कैसे पहचानें? यहां जानें मॉइस्चर दूर करने के तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:52 PM IST
सार
Phone Screen Moisture Fix: अक्सर बरसाते के मौसम में मोबाइल के स्क्रीन पर नमी की वजह से स्क्रीन साफ नहीं दिखती है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से फोन हमेशा के लिए खराब हो जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल स्क्रीन में मॉइस्चर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीन और चार्जिंग पोर्ट में नमी के लक्षण
- फोटो : Adobe Stock
स्क्रीन और चार्जिंग पोर्ट में नमी के लक्षण
- अगर मोबाइल की स्क्रीन के अंदर पानी की छोटी बूंदें या कोहरे जैसा धुंधलापन दिखाई दे, तो समझें नमी अंदर पहुंच चुकी है।
- कुछ आधुनिक फोन में पोर्ट में नमी होने पर 'मॉइस्चर अलर्ट' का चेतावनी मैसेज आने लगता है।
- चार्जर पिन लगाने पर भी फोन का चार्ज न होना या बार-बार चार्जिंग कनेक्ट-डिस्कनेक्ट होना भी चार्जिंग पोर्ट में नमी होने का बड़ा संकेत है।
नमी दिखने पर तुरंत करें ये जरूरी काम
- फोटो : AI जनरेटेड
नमी दिखने पर तुरंत करें ये जरूरी काम
- स्क्रीन या पोर्ट में जरा भी पानी का अहसास होने पर फोन को तुरंत बंद कर दें।
- गीले पोर्ट में चार्जर की पिन भूलकर भी न डालें, इससे फोन में शॉर्ट-सर्किट होने का खतरा रहता है, कई बार चार्जिंग पोर्ट हमेशा के लिए खराब हो जाता है।
- फोन का बैक कवर, सिम ट्रे और अगर उसका बैटरी निकल सकता है तो उसकी बैटरी तुरंत बाहर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन से मॉइस्चर हटाने के सुरक्षित तरीके
- फोटो : AI
फोन से मॉइस्चर हटाने के सुरक्षित तरीके
- सबसे पहले एक साफ और सूखे सूती या माइक्रोफाइबर कपड़े से फोन को अच्छी तरह पोंछ लें।
- नए जूतों या बोतलों में मिलने वाले 'सिलिका जेल' के कुछ पाउच के साथ फोन को किसी डिब्बे में बंद कर दें।
- अगर सिलिका जेल न हो, तो फोन को सूखे चावल के डिब्बे में 24 घंटे के लिए दबाकर छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : AI
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- फोन को सुखाने के लिए गर्म हवा वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इससे फोन के अंदर की वायरिंग पिघल सकती है।
- तेज और सीधी धूप में फोन को घंटों न छोड़ें, इससे फोन की बैटरी ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
- चार्जिंग पोर्ट में मुंह से फूंक न मारें, ऐसा करने से नमी बाहर निकलने के बजाय और अंदर चली जाती है।