Remove Insects From Tubelight: गर्मियों और बरसात के मौसम में शाम होते ही घर की ट्यूबलाइट या बल्ब के आस-पास अनगिनत उड़ने वाले कीड़े (लाइट के कीड़े) जमा होने लगते हैं। ये कीड़े न सिर्फ पूरे घर में फैल जाते हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों में गिरकर उन्हें भी दूषित कर देते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें भगाने के लिए महंगे और जहरीले केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
{"_id":"6a315d0d6d20b0a9500f9a27","slug":"tired-of-flying-insects-around-your-tubelight-try-this-genius-glass-bowl-hack-to-get-rid-of-them-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपके घर भी शाम में ट्यूबलाइट के सामने उड़ने लगते हैं कीड़े? जानें इनसे छुटकारा पाने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या आपके घर भी शाम में ट्यूबलाइट के सामने उड़ने लगते हैं कीड़े? जानें इनसे छुटकारा पाने के तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:56 PM IST
सार
Get Rid Of Flying Insects: बरसात के दिनों ट्यूबलाइट के आसपास घूमने वाले कीड़ों अक्सर लोग परेशान रहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आप कैसे बिना पैसे के इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
ट्यूबलाइट से जुड़ी बातें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांच के बर्तन का जादुई और अनोखा हैक
- फोटो : Adobe
कांच के बर्तन का जादुई और अनोखा हैक
- एक पारदर्शी कांच का बड़ा कटोरा या बर्तन लें और उसे पानी से आधा भर लें।
- इस पानी में कुछ बूंदें बर्तन धोने वाला जेल (डिशवॉश लिक्विड) या सर्फ डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- इस बर्तन को ठीक उस ट्यूबलाइट या बल्ब के नीचे रख दें, जहां कीड़े सबसे ज्यादा उड़ रहे हों।
- पानी में लाइट की परछाई (रिफ्लेक्शन) देखकर कीड़े उसकी तरफ आकर्षित होंगे और सर्फ वाले पानी में गिरकर तुरंत खत्म हो जाएंगे।
लाइट का रंग बदलकर कीड़ों को रोकें
- फोटो : freepik
लाइट का रंग बदलकर कीड़ों को रोकें
- उड़ने वाले कीड़े सफेद और नीली रोशनी (LED या फ्लोरोसेंट ट्यूबलाइट) की तरफ सबसे ज्यादा खिंचे चले आते हैं।
- शाम के समय कुछ दिनों के लिए अपने घर में पीले रंग के बल्ब (वार्म व्हाइट लाइट) या जीरो वाट के बल्ब का इस्तेमाल करें, इससे आसपास कीड़े नहीं आएंगे।
- पीले रंग की रोशनी में कीड़ों को रास्ता ढूंढने में दिक्कत होती है, जिससे वे आपके घर का रुख नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीम और कपूर का प्राकृतिक नुस्खा
- फोटो : freepik
नीम और कपूर का प्राकृतिक नुस्खा
- नीम का तेल और पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे ट्यूबलाइट के आस-पास की दीवारों पर छिड़कें।
- शाम को घर के कोनों में दो-चार कपूर जलाकर उसका धुंआ कर दें, इसकी तेज गंध से कीड़े तुरंत भाग जाते हैं।
- यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है, जिससे घर के बच्चों और पालतू जानवरों की सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
शाम के समय बरतें ये जरूरी सावधानियां
- फोटो : freepik
शाम के समय बरतें ये जरूरी सावधानियां
- शाम को जैसे ही सूरज ढलने लगे (करीब 6 से 7 बजे), अपने घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें।
- अगर हवा के लिए खिड़की खोलनी भी है, तो उस पर महीन मच्छरदानी या लोहे की जाली जरूर लगवाएं।
- घर के अंदर या सिंक के पास गीला कचरा न छोड़ें, क्योंकि इसकी गंध पाकर भी कीड़े तेजी से पनपते हैं।