सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बारिश के मौसम में बाइक रोकने के लिए कौन-सा ब्रेक पहले मारना चाहिए? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 16 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

Front vs Rear Brake Bike: बारिश के मौसम में अक्सर ये देखने को मिलता है कि बाइक के एक्सिडेंट होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं मगर एक बड़ा कारण बिना सोचे-समझे ब्रेक मारना है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Bike Braking Guide: The Correct Way to Apply Brakes on Slippery Roads During Monsoon
सुरक्षित मानसून राइडिंग टिप्स - फोटो : AI

How to Avoid Bike Skidding Monsoon?: मानसून के सुहावने मौसम में बाइक चलाना जितना रोमांचक होता है, उतना ही सड़कों पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश के पानी, कीचड़ और तेल के मिश्रण के कारण सड़कें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में बाइक को सुरक्षित रूप से रोकने के लिए सही ब्रेकिंग तकनीक का पता होना बहुद जरूरी है। 



ज्यादातर लोग घबराहट में चलती बाइक को रोकने के लिए गलत ब्रेक दबा देते हैं, जिससे पहिया लॉक हो जाता है और बाइक तुरंत स्किड कर जाती है। ये समझना जरूरी है कि बारिश के समय बाइक चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना एक्सिडेंट होना तय है। इसलिए आइए इस लेख में समसे पहले ये समझते हैं कि बारिश के मौसम में बाइक रोकने के लिए पहले कौन सा ब्रेक दबाना चाहिए।

Bike Braking Guide: The Correct Way to Apply Brakes on Slippery Roads During Monsoon
अगले ब्रेक के इस्तेमाल में बरतें सावधानी - फोटो : Adobestock

अगले ब्रेक के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

  • बारिश के दिनों में सिर्फ आगे का ब्रेक अचानक और पूरी ताकत से कभी नहीं दबाना चाहिए।
  • गीली सड़क पर अगला टायर तुरंत लॉक हो सकता है, जिससे हैंडल मुड़ जाएगा और आप गिर सकते हैं।
  • सिर्फ फ्रंट ब्रेक दबाने से गाड़ी का पूरा वजन आगे आ जाता है, जो फिसलन में खतरनाक है।
Bike Braking Guide: The Correct Way to Apply Brakes on Slippery Roads During Monsoon
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock

सिर्फ पिछले ब्रेक पर न रहें निर्भर

  • अगर आप तेज रफ्तार में सिर्फ पीछे का ब्रेक मारेंगे, तो पिछला पहिया बुरी तरह घिसटने लगेगा।
  • पिछला पहिया अचानक रुकने से बाइक लहराने लगती है, जिससे बाइक पर से आपका नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो सकता है।
  • अकेले पिछले ब्रेक में इतनी क्षमता नहीं होती कि वह गीली सड़क पर गाड़ी को तुरंत रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Braking Guide: The Correct Way to Apply Brakes on Slippery Roads During Monsoon
सुरक्षित ब्रेकिंग का असली और सही फॉर्मूला - फोटो : FREEPIK

सुरक्षित ब्रेकिंग का असली और सही फॉर्मूला

  • मानसून में बाइक रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका दोनों ब्रेकों को एक साथ धीरे-धीरे दबाना है।
  • ब्रेक को एक झटके में बिल्कुल न दबाएं। हमेशा 'प्रोग्रेसिव ब्रेकिंग' (धीरे-धीरे दबाव बढ़ाना) का इस्तेमाल करें।
  • सूखे मौसम के विपरीत, बारिश में आगे और पीछे के ब्रेक पर आधा-आधा (बराबर) दबाव बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Bike Braking Guide: The Correct Way to Apply Brakes on Slippery Roads During Monsoon
मानसून राइडिंग के कुछ अन्य जरूरी सेफ्टी टिप्स - फोटो : Adobe Stock
मानसून राइडिंग के कुछ अन्य जरूरी सेफ्टी टिप्स
  • बारिश में अपनी सामान्य स्पीड को कम से कम 20 किलोमीटर प्रति घंटा धीमा कर लें।
  • आगे चल रहे वाहन से हमेशा पर्याप्त दूरी रखें ताकि इमरजेंसी ब्रेक लगाने की जरूरत ही न पड़े।
  • ब्रेक दबाने के साथ-साथ एक्सीलेटर कम करें और गियर डाउन करें, इससे गाड़ी आसानी से नियंत्रित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed