E20 Fule Bike And Card Insurance Claim: सरकार समय-समय पर कई तरह के नियम लाती है जिससे कई बारी पुरानी चीजों की जगह नई चीजें ले लेती हैं। जैसे- सरकार पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ाव दे रही है।
जानना जरूरी: E20 फ्यूल से खराब हुई कार-बाइक, तो क्या नहीं मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? यहां जानें सच्चाई
E20 Fuel Se Car Bike Ka Engine Kharab Hone Par Kya Insurance Claim Nahi Milega: क्या e-20 फ्यूल से बाइक या कार का इंजन खराब होने पर इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा? ऐसा चर्चाएं आजकल सोशल मीडिया से लेकर आमजन तक हो रही है, लेकिन आपको इसकी सच्चाई जान लेनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या दावा किया जा रहा है?
- दरअसल, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये दावा किया जा रहा है कि E20 ईंधन का इस्तेमाल करने पर अगर गाड़ी खराब होती है, तो फिर इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है
- ऐसे में लोगों के बीच डर होना लाजमी है
PIB ने बताई सच्चाई
- इस E20 ईंधन को लेकर जो दावा किया जा रहा है उसको लेकर PIB फैक्ट टेक ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया
- यहां बताया गया कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी है
- ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध है
Some social media posts are claiming that using E20 fuel could lead to rejection of vehicle insurance claims.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 16, 2026
❌ This claim is #FAKE
✅ Motor insurance policies remain valid with the use of E20 fuel.
🔎 Always verify such claims through official sources before… pic.twitter.com/XufhIQ7xI2
- PIB के इस फैक्ट चेक के बाद से अब साफ हो चुका है कि अगर आपकी बाइक या कार में E20 ईंधन डला है और अगर आपकी बाइक-कार में E20 फ्यूल से कोई खराबी आती है, तो इसका इंश्योरेंस क्लेम पर कोई असर नहीं पडे़गा
फर्जी दावों से सावधान रहें
- अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से आपकी गाड़ी खराब होती है, तो आपका इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है?
- ऐसे में आपको ऐसे किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले और शेयर करने से पहले आधिकारिक सोर्स से जानकारी को वेरिफाई करना चाहिए