AC Dry Mode Benefits: बारिश के मौसम शुरू होते ही तापमान में तो गिरवाट तो होती है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से घर के भीतर भारी उमस और चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए एसी का तापमान कम कर देते हैं, जिससे कमरा बहुत ठंडा तो हो जाता है पर उमस की समस्या फिर भी नहीं दूर होती है।
{"_id":"6a31467d3744b72bf50bf12d","slug":"beat-monsoon-sticky-heat-use-this-special-ac-button-to-control-room-humidity-instantly-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: रिमोट के इस बटन से तुरंत कंट्रोल होगी कमरे की ह्यूमिडिटी, एसी यूजर जरूर जान लें ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: रिमोट के इस बटन से तुरंत कंट्रोल होगी कमरे की ह्यूमिडिटी, एसी यूजर जरूर जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:20 PM IST
सार
How To Remove Room Humidity: बारिश के मौसम अक्सर कमरों में उमस की वजह से लोग परेशान रहते हैं। अगर आपके पास एसी है तो आप रिमोट का एक बटन दबाकर कमरे की उमस को दूर कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
AC Buying Tips
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
रिमोट का 'ड्राय मोड' बटन दबाएं
- रिमोट के ड्राय मोड बटन को तब तक दबाएं जब तक स्क्रीन पर पानी की बूंद 'Dry' न लिखा आ जाए।
- इस मोड पर चलते ही एसी कमरे की हवा से सारी अतिरिक्त नमी को फिल्टर करके बाहर कर देता है।
- यह मोड खास तौर पर मानसून और अत्यधिक उमस वाले मौसम से राहत दिलाने के लिए ही डिजाइन किया गया है।
AC Tips
- फोटो : Freepik
इस तरह काम करता है एसी का ड्राय मोड
- इस मोड में इनडोर यूनिट का पंखा बहुत धीमी गति से चलता है ताकि हवा से नमी आसानी से अलग हो सके।
- कमरा ठंडा होने के बजाय सूखा और आरामदायक हो जाता है, जिससे पसीना आना बहुत कम हो जाता है।
- कम्प्रेसर बहुत कम समय के लिए ऑन होता है, जिससे कमरे का तापमान जरूरत से ज्यादा ठंडा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
ड्राय मोड में कम आता है बिजली बिल
- कूल मोड के मुकाबले ड्राय मोड में एसी के कम्प्रेसर पर बहुत ज्यादा लोड या दबाव नहीं पड़ता है।
- बारिश के पूरे सीजन में इस मोड का सही इस्तेमाल करके आप आराम के साथ-साथ अपने पैसे भी बचा सकते हैं।
- जब कम्प्रेसर कम समय के लिए चालू होगा, तो आपकी बिजली की खपत में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
- ड्राय मोड में अक्सर एसी अपने आप 24 से 26 डिग्री के बीच का आरामदायक तापमान सेट कर लेता है।
- इस मोड को ऑन करने के बाद कमरे के खिड़की और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि बाहर की नमी अंदर न आए।
- जब कमरे की उमस खत्म हो जाए और हवा सूखी लगने लगे, तो आप वापस सामान्य 'कूल मोड' पर आ सकते हैं।