Air Cooler Maintenance Tips: गर्मियों में कूलर की ठंडी हवा सुकून तो देती है, लेकिन अगर वही कूलर ट्रैक्टर की तरह शोर करने लगे, तो रात की नींद हराम हो सकती है। कूलर से आने वाली तेज आवाज न सिर्फ मानसिक शांति भंग करती है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी है कि आपके कूलर को तुरंत देखभाल की जरूरत है।
{"_id":"69f5fd908c0f6080d906e5a4","slug":"fix-your-noisy-air-cooler-simple-tips-to-make-your-cooler-run-silently-like-new-2026-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: अगर आपका कूलर ट्रैक्टर जैसा शोर करता है, तो ऐसे बना सकते हैं साइलेंट कूलर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: अगर आपका कूलर ट्रैक्टर जैसा शोर करता है, तो ऐसे बना सकते हैं साइलेंट कूलर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 02 May 2026 07:05 PM IST
सार
Reduce Air Cooler Noise: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब कूलर थोड़ा सा भी पुराना हो जाता है तो उससे खड़खड़ की आवाज आने लगती है। ये आवाज न सिर्फ सोने में बाधा डालती है बल्कि आपको मानसिक रूप से भी परेशान करती है।
विज्ञापन
कूलर से क्यों आती खड़खड़ की आवाज
- फोटो : Freepik
Trending Videos
कूलर
- फोटो : Freepik
शोर कम करने के मुख्य तकनीकी उपाय
- कूलर की मोटर और पंखे के बुश में समय-समय पर मशीन का तेल डालें, जिससे घर्षण कम होगा और आवाज कम या बंद हो जाएगी।
- कूलर की बॉडी और मोटर को फिक्स करने वाले नट-बोल्ट ढीले होने पर कंपन बढ़ जाता है, इन्हें पेचकस की मदद से अच्छी तरह कस दें। ध्यान रखें कसने से पहले कूलर स्विच जरूर निकालें।
- पंखे के ब्लेड्स पर जमी धूल की परत उसे असंतुलित कर देती है, जिससे कूलर हिलने लगता है और शोर करता है, इसलिए इसे नियमित रूप से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : Freepik
वाइब्रेशन और बॉडी साउंड को ऐसे रोकें
- मोटर और कूलर की बॉडी के बीच रबर के छोटे टुकड़े या वॉशर लगाएं, यह कंपन को सोखकर आवाज को काफी हद तक कम कर देता है।
- अगर कूलर का स्टैंड टेढ़ा है, तो वह ज्यादा शोर करेगा, सुनिश्चित करें कि कूलर बिल्कुल समतल जगह पर रखा हो।
- अगर कूलर की घास वाली जाली ढीली है और लोहे से टकरा रही है, तो उसे टाइट करें या बीच में थोड़ी पैकिंग लगाएं।
कूलर
- फोटो : Freepik
पानी के झरने वाली आवाज का समाधान
- अगर पानी गिरने की आवाज बहुत तेज आ रही है, तो चेक करें कि पानी की पाइप सीधे घास पर गिर रही है या कूलर की बॉडी पर।
- वाटर पंप में कचरा फंसने पर वह घरघराहट की आवाज करने लगता है, इसलिए पंप के फिल्टर को निकालकर अच्छी तरह साफ करें।
- कूलर की टंकी में पानी का लेवल हमेशा पर्याप्त रखें, पानी बहुत कम होने पर पंप हवा खींचता है और शोर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : Freepik
लंबे समय तक शांत रखने के टिप्स
- अगर पंखे का कोई ब्लेड मुड़ गया है, तो उसे सावधानी से सीधा करें या नया ब्लेड लगाएं ताकि मोटर पर लोड न पड़े।
- पुरानी और सख्त हो चुकी घास हवा के रास्ते में बाधा डालती है और आवाज बढ़ाती है, इसे हर सीजन में बदलें।
- गर्मी शुरू होने से पहले किसी मैकेनिक से मोटर के कंडेंसर और वायरिंग की जांच जरूर करवाएं ताकि वह स्मूथ चले।
