Crude Oil Supply Normalization: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा 107 दिनों का भीषण युद्ध आखिरकार रुक गया है, जिससे दुनिया भर के देशों सहित भारत ने भी बड़ी राहत की सांस ली है। दोनों देशों के बीच हुए इस ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
{"_id":"6a2ff59b19297d35520d9421","slug":"fuel-price-relief-in-india-will-petrol-and-diesel-rates-drop-after-us-iran-peace-deal-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol-Diesel Price India: रुक गया ईरान-अमेरिका युद्ध, क्या अब कम होंगी डीजल-पेट्रोल की कीमतें?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Petrol-Diesel Price India: रुक गया ईरान-अमेरिका युद्ध, क्या अब कम होंगी डीजल-पेट्रोल की कीमतें?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
सार
Petrol Diesel Price India: जब से ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें आ रही हैं, तभी से कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या जो पिछले दिनों में डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, वो कम हो सकती हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या होगा असर?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट
- फोटो : Adobe stock
कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट
- अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के तुरंत बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
- अंतरराष्ट्रीय मानक माना जाने वाला 'ब्रेंट क्रूड' का भाव लगभग 4% टूटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।
- अमेरिकी तेल मानक यानी 'WTI क्रूड' की कीमत भी घटकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना
- फोटो : Adobe Stock
होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना
- युद्ध के कारण दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल सप्लाई मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' पिछले तीन महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा था।
- इस समुद्री रास्ते से दुनिया भर के कुल कच्चे तेल और गैस की सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नाकेबंदी हटाने की घोषणा के बाद अब इस रास्ते से तेल के जहाजों का आना-जाना फिर से आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार और आम जनता पर इसका असर
- फोटो : Adobe Stock
भारतीय बाजार और आम जनता पर इसका असर
- पिछले महीने यानी मई में कच्चे तेल की कमी के कारण भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम करीब ₹7.50 बढ़ा दिए थे।
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत आने वाले कच्चे तेल की नई खेप और सप्लाई की स्थिति देखकर कीमतों की समीक्षा की जाएगी।
- अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम ऐसे ही कम रहे, तो आने वाले दिनों में आम जनता को पेट्रोल-डीजल पर राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
क्या तुरंत कम हो जाएंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?
- फोटो : Adobe Stock
क्या तुरंत कम हो जाएंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि युद्ध में कई तेल रिफाइनरियों और गैस क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे ठीक करने में समय लगेगा।
- कच्चे तेल के उत्पादन को युद्ध से पहले वाले सामान्य स्तर पर वापस लाने में तेल उत्पादक देशों को कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।
- भारतीय तेल कंपनियां (जैसे IOCL, BPCL) वैश्विक बाजार का बारीकी से अध्ययन करने के बाद ही घरेलू दामों में धीरे-धीरे कटौती शुरू कर सकती हैं।