PM Kisan 23rd Installment: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों को अब अपनी अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहाटी में सिंगल क्लिक के माध्यम से करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की थी। बता दें कि सरकार ने 23वीं किस्त जारी करने की तारीख 20 जून तय की है।
{"_id":"6a2ffc9ba3e4adb87400bb1c","slug":"pm-kisan-23rd-installment-complete-these-3-tasks-now-to-avoid-delays-in-your-2000-rupees-benefit-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:52 PM IST
सार
Land Seeding PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब लाभार्थी किसान 23वीं किस्त की इंतजार कर रहे हैं। 23वीं आने की संभावना जुलाई बताई जा रही है। आइए इस लेख में समझते हैं कि किन लोगों के 2000 रुपये रुक सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना 23 वीं किस्त
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले पूरी करें अपनी ई-केवाईसी
- फोटो : istock
सबसे पहले पूरी करें अपनी ई-केवाईसी
- सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है।
- किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए इसे मुफ्त में कर सकते हैं।
- पीएम किसान ऐप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी हो सकती है।
जमीन के दस्तावेजों की लैंड सीडिंग है जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
जमीन के दस्तावेजों की लैंड सीडिंग है जरूरी
- योजना का लाभ केवल असली किसानों को मिले, इसलिए जमीन के रिकॉर्ड का ऑनलाइन सत्यापन जरूरी है।
- अपने पीएम किसान स्टेटस में चेक करें कि 'Land Seeding' के आगे 'Yes' लिखा है या 'No'।
- अगर वहां 'No' लिखा है, तो तुरंत अपने क्षेत्रीय लेखपाल या पटवारी से मिलकर जमीन के कागज जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते को आधार और एनपीसीआई से जोड़ें
- फोटो : Adobe Stock
बैंक खाते को आधार और एनपीसीआई से जोड़ें
- सरकार हमेशा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पैसा भेजती है।
- आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड और एनपीसीआई सर्वर से लिंक होना बेहद जरूरी है।
- अगर आपके खाते में यह सुविधा चालू नहीं है, तो अपने बैंक की शाखा में जाकर तुरंत फॉर्म भरें।
विज्ञापन
घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- फोटो : adobe stock
घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे 'नो योर स्टेट्स' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर 'गेट डेटा' पर क्लिक करते ही पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।