सब्सक्राइब करें

Oil Price: पाकिस्तान में कितने रुपये लीटर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 03 Apr 2026 06:51 PM IST
सार

Petrol Price Comparison India vs Pakistan: पाकिस्तान में तेल की कीमते में भारी बढ़ोतरी देखने को मिला है। आज पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें भारत में पेट्रोल की तुलना में 4 गुना से भी ज्यादा हो चुका है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Fuel Price War 2026: Petrol Prices in Pakistan Four Times Higher Than India; Check Current Rates and Economic
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जानें - फोटो : AdobeStock
Pakistan Economic Crisis Fuel Rates: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। अच्छी बात यह है कि भारत में अभी तक आम लोगों के इस्तेमाल वाले पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। दूसरी ओर, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच ईंधन की कीमतों का अंतर अब एक ऐतिहासिक खाई में बदल चुका है।


आज के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जहां भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था और रणनीतिक तेल भंडार के दम पर पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित रखने में सफल रहा है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान तेल संकट से जूझ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर दोनों देशों पर पड़ा है, लेकिन पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें भारत के मुकाबले लगभग चार गुना तक अधिक पहुंच गई हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
Fuel Price War 2026: Petrol Prices in Pakistan Four Times Higher Than India; Check Current Rates and Economic
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पाकिस्तानी रुपया की गिरती वैल्यू और आईएमएफ की सख्त शर्तों ने वहां आम जनता की कमर तोड़ दी है। भारत में जहां पेट्रोल ₹95 से ₹105 के दायरे में है, वहीं पाकिस्तान में यह 450 (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर से आगे निकल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fuel Price War 2026: Petrol Prices in Pakistan Four Times Higher Than India; Check Current Rates and Economic
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत के बारे में जानें - फोटो : Adobe Stock
अगर डीजल की बात करें तो पाकिस्तान में डीजल की कीमत लगभग 520 (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर है। वहीं भारत में डीजल की कीमत 87-95 रुपये प्रति लीटर के बीच है।
 
Fuel Price War 2026: Petrol Prices in Pakistan Four Times Higher Than India; Check Current Rates and Economic
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत - फोटो : Adobe Stock

भारतीय रुपये में गणना करें तो पाकिस्तान में पेट्रोल की प्रभावी कीमत भारत से कई गुना अधिक बैठती है। पाकिस्तान में ईंधन महंगा होने से वहां महंगाई और तेजी से बढ़ेगी, जिससे फल, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छुएंगी।

विज्ञापन
Fuel Price War 2026: Petrol Prices in Pakistan Four Times Higher Than India; Check Current Rates and Economic
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि - फोटो : AdobeStock

अगर पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक सुधार नहीं करेगा तो आने वाले समय में यह अंतर और भी बढ़ सकता है। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि देश अब धीरे-धीरे एथेनॉल ब्लेंडिंग और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, जिससे हमारे देश में भविष्य में कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed