LPG Gas Today Price List In Hindi: भले ही मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, लेकिन सरकार का साफ कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल या एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, कई जगहों से सिलिंडर मिलने में देरी जैसी खबरें जरूर आईं।
LPG Gas Price: आपके शहर में गैस सिलिंडर कितने का मिल रहा है? सरकारी रेट यहां जानें
LPG Gas Today Price: एलपीजी गैस सिलिंडर की किस शहर में कितनी कीमत है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। क्योंकि यहां आपको सरकारी रेट की लिस्ट मिलेगी।
किस शहर में कितने रुपये का मिल रहा है एलपीजी सिलिंडर?
नोएडा:-
घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 910.50 रुपये
कमर्शियल गैस सिलिंडर 2,078.50 रुपये का है
नई दिल्ली:-
घरेलू गैस सिलिंडर 913 रुपये का मिल रहा है
कमर्शियल गैस सिलिंडर की 2,078.50 रुपये कीमत है
मुंबई:-
घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 912.50 रुपये है
कमर्शियल गैस सिलिंडर 2,031 रुपये में मिल रहा है
कोलकाता:-
घरेलू गैस सिलिंडर 939 रुपये है
कमर्शियल गैस सिलिंडर 2,208.50 रुपये का है
चेन्नई:-
घरेलू गैस सिलिंडर 928.50 रुपये का है
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 2,246.50 रुपये है
पटना:-
घरेलू गैस सिलिंडर 1,002.50 रुपये का है
कमर्शियल गैस सिलिंडर 2,353.50 रुपये में मिल रहा है
लखनऊ:-
घरेलू गैस सिलिंडर 950.50 रुपये में मिल रहा है
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 2,201 रुपये है
कितने दिन में बुक कर सकते हैं सिलिंडर?
- अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप 25 दिन बाद गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग 45 दिन बाद एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं