सब्सक्राइब करें

Modifications in Car: क्या गाड़ी कस्टमाइज करके मोटा टायर लगा सकते हैं? जान लें इसके कानूनी दांव-पेच

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Apr 2026 11:33 AM IST
सार

Oversized Tyres Legal or Illegal: कार के मॉडिफिकेशन को लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है। कुछ लोग कार में चौड़ा टायर लगवाना चाहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि क्या ये कानूनी रूप से सही है?

विज्ञापन
Modified Tyres in India Is it Legal to Install Oversized Tyres on Your Car Check RTO Rules
कार का टायर चौड़ा करने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : Amar Ujala

Car Modification Laws India : अक्सर लोग अपनी कार थोड़ा अलग लुक देने के लिए लोग उसमें थोड़ा बहुत कस्टामाइज करते हैं। इसी कड़ी में कुछ लोग चौड़े और मोटे टायर लगवाते हैं। अक्सर लोग शोरूम से गाड़ी निकालते ही टायर बदलवा देते हैं, लेकिन ट्रैफिक नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, ऐसी कस्टमाइजेशन आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। 



भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी के मूल ढांचे या कंपनी द्वारा तय किए गए स्पेसिफिकेशन में बदलाव करना गैरकानूनी माना जाता है। गाड़ी में मोटे टायर लगाने से न सिर्फ आपकी गाड़ी की वारंटी खत्म कर सकते हैं, बल्कि सड़क पर चलते समय पुलिस आपका भारी चालान भी काट सकती है या गाड़ी को जब्त भी कर सकती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से जरूरत पड़ने पर आप इंश्योरेंस भी नहीं क्लेम कर सकते हैं। इसलिए आइए समझते हैं कि गाड़ी में चौड़ा टायर बदलने के पीछे के कानूनी नियम क्या हैं और इससे आपकी सुरक्षा पर क्या असर पड़ता है।

Trending Videos
Modified Tyres in India Is it Legal to Install Oversized Tyres on Your Car Check RTO Rules
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock

मोटे टायर लगवाने के कानूनी खतरे

  • सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, आरसी (RC) में दर्ज विवरण से हटकर किया गया कोई भी बदलाव अवैध है, क्योंकि यह पर्यावरण और सुरक्षा मानकों को प्रभावित करता है।
  • ट्रैफिक नियमों के तहत मॉडिफिकेशन के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है।
  • अगर टायर गाड़ी की बॉडी से बाहर निकल रहे हैं, तो आरटीओ आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Modified Tyres in India Is it Legal to Install Oversized Tyres on Your Car Check RTO Rules
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट - फोटो : Adobe Stock

इंश्योरेंस और वारंटी पर असर

  • अगर मोटे टायरों की वजह से हादसा होता है, तो इंश्योरेंस कंपनी यह कहकर क्लेम देने से मना कर सकती है कि गाड़ी 'अवैध रूप से मॉडिफाइड' थी।
  • गाड़ी की सस्पेंशन या इंजन में खराबी आने पर कंपनी फ्री रिपेयर नहीं करेगी, क्योंकि बड़े टायरों से इन पार्ट्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
  • मॉडिफाइड गाड़ियों को दोबारा बेचना मुश्किल होता है क्योंकि सेकंड-हैंड मार्केट में ओरिजिनल कंडीशन वाली गाड़ियों की ही मांग रहती है।


 

Modified Tyres in India Is it Legal to Install Oversized Tyres on Your Car Check RTO Rules
कार की एसी - फोटो : Adobe Stock

गाड़ी की परफॉरमेंस और सुरक्षा

  • टायर जितने चौड़े होंगे, सड़क के साथ घर्षण उतना ज्यादा होगा, जिससे इंजन को ज्यादा जोर लगाना पड़ेगा और माइलेज गिर जाएगा।
  • कंपनी ने ब्रेक्स को मानक टायरों के हिसाब से बनाया होता है, भारी टायर लगाने से ब्रेक लगने की दूरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Modified Tyres in India Is it Legal to Install Oversized Tyres on Your Car Check RTO Rules
Car AC Tips - फोटो : Freepik
  • बहुत चौड़े टायर होने से गाड़ी मोड़ने में स्टीयरिंग भारी हो जाता है, जिससे लंबी यात्रा में थकान महसूस होती है।
  • बता दें कि कुछ गाड़ियों में 2-3% टायर की चौड़ाई की छूट होती है, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी होती हैं।
  • अगर आप गाड़ी मालिक हैं और टायर की चौड़ाई बढ़ाना चाहते हैं या अन्य कोई भी मोडिफिकेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed