गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। इस बीच कई लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एयर कंडीशनर खरीदते हैं। हालांकि, एसी खरीदते समय सही विकल्प चुनना केवल ब्रांड या कीमत तक सीमित नहीं होता है। इसमें एक महत्वपूर्ण पहलू होता है कमरे के आकार के अनुसार एसी की सही टन क्षमता का चयन करना। अगर एसी की टन क्षमता सही नहीं होगी तो एसी सही कूलिंग नहीं देगा और न ही बिजली की खपत को नियंत्रित कर पाएगा। इस कारण नया एसी खरीदते समय आपको यह तयन करना जरूरी है कि आपके कमरे के लिए कितने टन का एसी सबसे बेहतर रहेगा?
AC Tips: अपने कमरे में लगाएं इतने टन का एसी, परफेक्ट सौदे के लिए पढ़ें ये टिप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:12 PM IST
सार
एसी खरीदने से पहले आपको एक जरूरी बात के बारे में पता होना चाहिए, नहीं तो आप गलत सौदा खरीदकर ला सकते हैं।
विज्ञापन