सब्सक्राइब करें

LPG Myth Buster: क्या पानी में सिलिंडर रखकर चलाने से गैस बचती है? जान लें सच्चाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Apr 2026 02:59 PM IST
सार

Gas Cylinder In Water Myth: पानी में सिलिंडर रखना एक अफवाह है, मगर ध्यान देने वाली बात यह है बहुत से लोग इसको सच मान रहे हैं। बता दें कि पानी में सिलिंडर रखना न सिर्फ अफवाह है बल्कि यह खतरनाक भी हो सकता है। आइए इसी को समझते हैं।

विज्ञापन
LPG Myth Busted Why Keeping a Gas Cylinder in Water is a Dangerous Rumor and How it Leads to Gas Leaks
गैस सिलेंडर को पानी रखना कितना सुरक्षित - फोटो : Adobe Stock

LPG Safety Hazards Of Water Exposure: सोशल मीडिया और गांवों में अक्सर कुछ लोग यह सलाह देते हैं कि अगर रसोई गैस सिलिंडर को पानी से भरी बाल्टी या टब में रखकर इस्तेमाल किया जाए, तो गैस कम खर्च होती है और सिलिंडर लंबे समय तक चलता है। वर्तमान में गैस की बढ़ती किल्लत के बीच, कुछ लोग इस नुस्खे को तेजी से अपना भी रहे हैं। लेकिन क्या वाकई पानी में सिलिंडर रखने से गैस की बचत होती है?



वैज्ञानिक रूप से देखें तो पानी में सिलिंडर रखने से गैस की मात्रा नहीं बढ़ती और न ही उसके खत्म होने की रफ्तार कम होती है। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि ऐसा करना न सिर्फ बेकार है, बल्कि जोखिम भरा भी है। आइए इस लेख में इस अफवाह की असलियत जानते हैं।

Trending Videos
LPG Myth Busted Why Keeping a Gas Cylinder in Water is a Dangerous Rumor and How it Leads to Gas Leaks
गैस सिलेंडर को पानी रखना कितना सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला

पानी में सिलिंडर रखने का सच और विज्ञान

  • पानी में सिलिंडर रखकर चलाना पूरी तरह से एक अफवाह है, इससे गैस की बचत का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
  • गैस एजेंसियां या एक्सपर्ट्स भी गैस सिलेंडर को पानी में डालकर इस्तेमाल करने का सुझाव नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Myth Busted Why Keeping a Gas Cylinder in Water is a Dangerous Rumor and How it Leads to Gas Leaks
गैस सिलेंडर को पानी रखना कितना सुरक्षित - फोटो : Adobe Stock

सावधान! कभी न करें यह गलती

  • सिलिंडर को पानी में छोड़ने से उसके निचले हिस्से में बहुत जल्दी जंग लग जाती है, जो लोहे को खोखला कर गैस लीक का कारण बनती है।
  • जंग की वजह से सिलिंडर की मजबूती कम हो जाती है, जो बड़े हादसे या धमाके को न्योता दे सकती है।
  • गैस एजेंसियां स्पष्ट कहती हैं कि सिलिंडर को हमेशा सूखा रखना चाहिए, उसे किसी भी तरल पदार्थ में डुबोना खतरनाक हो सकता है।
LPG Myth Busted Why Keeping a Gas Cylinder in Water is a Dangerous Rumor and How it Leads to Gas Leaks
प्रेशर कुकर की मदद से गैस की बचाव कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

गैस बचाने के सही और सुरक्षित तरीके

  • सिलिंडर को पानी के टब में रखने के बजाय उसे हमेशा एक सूखी जगह या ऊंची ट्रॉली पर रखें।
  • गैस बचाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि भोजन को कुकर और चौड़े सतह वाले बर्तन में पकाएं।
  • गंदे बर्नर गैस ज्यादा सोखते हैं, इसलिए बर्नर साफ रखें और खाना हमेशा ढककर पकाएं। इससे काफी हद तक गैस बच सकती है।
विज्ञापन
LPG Myth Busted Why Keeping a Gas Cylinder in Water is a Dangerous Rumor and How it Leads to Gas Leaks
गैस सिलेंडर को पानी में रखना कितना सुरक्षित? - फोटो : Adobe Stock
अफवाहों के चक्कर में न पड़े
  • ध्यान रखें पानी में सिलिंडर रखना गैस बचाने का तरीका नहीं बल्कि दुर्घटना को न्योता देने जैसा है।
  • अगर सिलिंडर के निचले हिस्से में जंग दिख रही है, तो उसे तुरंत गैस एजेंसी को सूचित कर बदलवाएं।
  • खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी बताएं कि सिलिंडर को पानी में डालकर चलाना सिर्फ एक अफवाह है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed