Petrol Pump Scam Tricks: पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन भरवाते समय हर ग्राहक की नजर सबसे पहले मीटर के 'जीरो' (0) पर जाती है। नोजल उठाने से पहले कर्मचारी भी आपसे 'सर, जीरो देख लीजिए' जरूर कहता है। हमें लगता है कि अगर मीटर में जीरो देख लिया, तो हमारे साथ कोई धोखाधड़ी नहीं हो सकती। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि शातिर पेट्रोल पंप कर्मी जीरो दिखाने के बावजूद बेहद चालाकी से आपकी जेब पर डाका डाल देते हैं।
{"_id":"6a2693bda3323fbef60c1589","slug":"fuel-scam-alert-how-you-get-cheated-at-petrol-pumps-even-after-checking-the-zero-meter-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर जीरो देखने के बाद भी कैसे लग जाता है चूना? यहां समझें इसका दांव-पेंच","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर जीरो देखने के बाद भी कैसे लग जाता है चूना? यहां समझें इसका दांव-पेंच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:34 PM IST
सार
How Petrol Pumps Cheat: अक्सर पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी की खबरें देखने को मिलती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि पेट्रोल पंप वाले जीरो देखने को बाद भी कैसे लोगों के साथ चीटिंग कर लेते हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर फ्यूज चोरी के तेरीके
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Petrol Pump
- फोटो : AdobeStock
'स्टार्ट-स्टॉप' का शातिर खेल
- अक्सर दो कर्मचारी मिलकर इस खेल को अंजाम देते हैं।
- एक कर्मचारी आपका ध्यान भटकाने के लिए बातों में लगा लेता है या जबरन जीरो देखने को कहता है, जबकि दूसरा कर्मचारी नोजल के लीवर को बार-बार दबाता और छोड़ता है।
- ऐसा करने से मीटर में पैसों का आंकड़ा तो तेजी से भागता है, लेकिन पाइप से पेट्रोल का फ्लो रुक जाता है और आपको कम ईंधन मिलता है।
Trending Videos
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
रीडिंग को बीच में ही रोकना
- मान लीजिए आपने 1000 रुपये का पेट्रोल मांगा।
- कर्मचारी ने मीटर 0 पर सेट किया, लेकिन 200 रुपये पर जाते ही उसने नोजल रोक दिया और कहा कि गलती हो गई।
- इसके बाद वह बिना जीरो किए वहीं से दोबारा मीटर चालू कर देगा और 800 रुपये पर रोक देगा। इस तरह आपको 1000 के बदले केवल 800 रुपये का ही पेट्रोल मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप में फ्यूल रोकने की तरकीब
- फोटो : Adobe Stock
पाइप में थोड़ा फ्यूल रोकने की तरकीब
- पेट्रोल पंप की मशीनों में एक 'वन-वे चेक वाल्व' लगा होता है। इसका मतलब है कि एक बार तेल मशीन से निकलकर पाइप में आ गया, तो वह वापस उल्टा मशीन (टैंक) के अंदर नहीं जा सकता।
- ऐसे कुछ पेट्रोल पंप वाले नोजल को झटके से ऊपर उठाते हैं, जिससे उस पाइप और नोजल के मुहाने में कुछ मात्रा (50-100ml) में तेल फंसा रह जाता है।
- कुछ कर्मचारी उसे गाड़ी में पूरी तरह टपकने नहीं देते, और बाद में उसे अपने पास जुटा लेते हैं।
विज्ञापन
कैसे करें शिकायत?
- फोटो : AdobeStock
कैसे करें शिकायत?
- आपका अधिकार है कि आप पंप मैनेजर से प्रमाणित '5 लीटर जार' के जरिए पेट्रोल की मात्रा तुरंत नापने को कहें।
- अगर पेट्रोल कम मिले, तो तुरंत उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1917 या पेट्रोलियम कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
- हर पेट्रोल पंप पर एक शिकायत पुस्तिका होती है, जिसमें आप धांधली की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई करवा सकते हैं।